World Blood Donor Day: जानिए रक्तदान करने से क्या होता है लाभ?
14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। जानिए रक्तदान करने वाले को क्या फायदा होता है।
World Blood Donor Day: हर साल 14 जून का विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ये रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
रक्कदान महादान इसलिए कहा जाता हे कि क्योंकि रक्तदान रक्तदाता यानी डोनर द्वारा किया जाने वाला एक नेक काम है और जो लाखों लोगों की जान बचाने में मदद करता है। क्या आपको पता हैं रक्तदान करने से रक्तदाता को भी बहुत लाभ पहुंचता है?

रक्तदान करने वाले को क्या होते हैं फायदे?
- रक्तदान करने से रक्त में शरीर में एक्स्ट्रा आयरन के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
- इससे हेमोक्रोमैटोसिस को रोका जा सकता है। ये हेमोक्रोमैटोसिस एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें दिल के दौरे और स्ट्रोक सहित हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा सकती है।
- रक्तदान से रक्तदाता को मनोवैज्ञानिक लाभ भी होता है।
- रक्तदान से पहले, लोगों को ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य हेल्थस्क्रीनिंग की जाती है।
- इस हेल्थ चेकअप को करवाने से एनीमिया या संक्रामक रोगों का शीघ्र पता चल सकता है।
- कई बार हम हेल्थ चेकअप नहीं करवाते हैं तो इससे बड़ी बीमारियों की चपेट में अचानक आज जाते हैं, अगर आप रक्तदान करते हैं तो उसके पहले हेल्थ चेकअप में आप अपनी हेल्थ को लेकर भी अपडेट हो जाते हैं।
रक्तदान के लाभ
- रक्तदान अनगिनत जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए एक लाइफ लाइन है, और उनका प्रभाव जीवन बचाने से कहीं अधिक है।
- रक्तदान से न केवल सर्जरी, कैंसर ट्रीटमेंट और इमरजेंसी से गुजर रहे रोगियों को मदद मिलती है साथ ही यह भी स्वयं डोनर को भी लाभ पहुंचाता है।
- रक्तदान का कार्य समुदाय और परोपकार की भावना को बढ़ावा देता है, जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
World Blood Donor Day का इतिहास
14 जून को पूरे विश्व में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत 2004 में चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गनाइजेशन (IFBDO) और इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद की गई थी।
World Blood Donor Day मनाने का उद्देश्य
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित रक्त और रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रक्तदाताओं के स्वैच्छिक और जीवन रक्षक उपहार के लिए आभार व्यक्त करने के लिए था।












Click it and Unblock the Notifications