मोदी के लिए बना दुनिया का सबसे ऊंचा केक, वजन 3750 किलो
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की 66वीं वर्षगांठ पर गुजरात के सूरत में एक अनोखा केक बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया। प्रशंसकों ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए 3750 किलो का केक बनाया।

इस केक को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा केक है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आदिवासी इलाकों से आई बालिकाओं से इस केक को कटवाया गया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे।
सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी गांधीनगर स्थित उनके आवास पहुंचे।
मां से मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आवास के आसपास रहने वाले लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी बिना किसी काफिले या बड़ी सुरक्षा के मां से मिलने पहुंचे थे।
मोदी सिर्फ कार से ही गए और मां से मिलकर वापस लौटे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए गुजरात समेत देश भर में बीजेपी ने खासी तैयारियां की थीं।












Click it and Unblock the Notifications