World AIDS Day: एड्स से जुड़ी इन बातों को क्या आप भी मानते हैं सच? जानिए कुछ जरूरी फैक्ट्स
World AIDS Day 2023: दुनियाभर में हर साल 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। 1988 के बाद से वर्ल्ड एड्स दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य एड्स के बारे में लोगों को जागरूक करने और इस बीमारी से जान गंवा चुके लोगों के लिए शोक मनाना है। इस दिन सरकार, स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य संगठन मिलकर जगह-जगह इसको लेकर जागरुकता कैंप लगाते हैं।
यह दिन एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को शिक्षित करने और इस लाइलाज और घातक बीमारी को रोकने के विभिन्न उपायों के लिए समर्पित है। एड्स का पूरा नाम 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम' (acquired immune deficiency syndrome) है। ये एक तरह का विषाणु होता है, जिसका नाम ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस यानी HIV (Human immunodeficiency virus) है।

एड्स HIV संक्रमण के कारण होने वाली एक घातक और जानलेवा बीमारी है। जिसके दौरान पीड़ित के शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
विश्व एड्स दिवस 2023 की थीम हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी किया जाता है। WHO के मुताबिक इस साल की थीम है, ''समुदायों के नेतृत्व के साथ दुनिया एड्स को खत्म कर सकती है।'' (The world can end AIDS with communities leading the way)
लेकिन एड्स और HIV को लेकर कई सारे गलत फैक्ट्स और मिथ हैं, जिसको लोग सच मानते हैं। HIV और AIDS को लेकर कुछ मिथक तो बहुत ही कॉमन हैं, ऐसे में ये फैक्ट्स आपको भी जानने चाहिए।
- मिथक: HIV के इलाज के लिए प्रतिदिन बहुत सारी गोलियां लेने की आवश्यकता होगी
- फैक्ट: सालों पहले, एचआईवी से पीड़ित लोगों को बहुत सारी गोलियां लेनी होती थी, अब एचआईवी का इलाज शुरू करने वाले अधिकांश लोग प्रतिदिन केवल 1 से 2 गोलियां लेते हैं।
- मिथक: आप किसी को देखकर बता सकते हैं कि वह एचआईवी से पीड़ित है।
- फैक्ट: आप एचआईवी पॉजिटिव लोगों की पहचान उनके लक्षणों से नहीं कर सकते। उनमें कोई विशिष्ट लक्षण नहीं होते हैं।
- मिथक: अगर आपको एचआईवी है तो आपतो कसरत और जिम नहीं करना चाहिए।
- फैक्ट: एचआईवी होने पर वर्कआउट आपके हेल्थ को बनाए रखने का एक अच्छा तरीका है। यह थकान को रोक सकता है, आपकी भूख में सुधार कर सकता है, आपके तनाव को कम कर सकता है।
- मिथक: अगर दोनों कपल एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो कंडोम की कोई जरूरत नहीं है।
- फैक्ट: जो लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं उन्हें अभी भी अन्य एसटीआई का खतरा हो सकता है।
- मिथक: एचआईवी केवल कुछ यौन रुझानों को प्रभावित करता है?
- फैक्ट: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोई भी व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित हो सकता है
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications