'उचित समय पर किया गया कार्य भविष्य के संकट से बचाता है', मुख्यमंत्रियों के बदलने पर बोले कपिल सिब्बल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल ने तीन चुनावी राज्यों में मुख्यमंत्रियों के बदलने जाने पर कांग्रेस और बीजेपी से पूछा कि क्या यह कदम भविष्य के संकट से आपको बचा सकेगा?

नई दिल्ली, 19 सितंबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल ने तीन चुनावी राज्यों में मुख्यमंत्रियों के बदलने जाने पर कांग्रेस और बीजेपी से पूछा कि क्या यह कदम भविष्य के संकट से आपको बचा सकेगा? दरअसल बीजेपी शासित उत्तराखंड, गुजरात और कांग्रेस शासित पंजाब में हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है और इन राज्यों में अगले साल चुनाव भी होने जा रहे हैं। कपिल सिब्बल ने इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तंज कसा। कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट कर कहा- पुरानी कहावत है कि उचित समय पर किया गया कार्य भविष्य के संकट से बचाता है, लेकिन क्या ऐसा होगा?

Kapil Sibal

बता दें कि उत्तराखंड में 6 महीने के अंदर बीजेपी ने दो मुख्यमंत्रियों को बदल दिया है। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया था, उसके 4 महीने बाद फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ और तीरथ सिंह को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया गया। वहीं, चुनावों से ठीक पहले गुजरात में भी नेतृत्व में परिवर्तन किया गया। सीएम विजय रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को कमान सौंपी गई है। गुजरात के हालात तो ये हैं कि वहां सीएम के साथ-साथ सभी मंत्रियों को भी बदला गया है।

यह भी पढ़ें: Punjab Civic Body Polls Result: पंजाब में 'पंजा', बीजेपी-अकाली का सूपड़ा साफ, जानें ताजा हाल

वहीं, कांग्रेस के सामने पंजाब में यही स्थिति आ गई है। आंतरिक कलह के कारण सीएम अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है, अब उनकी जगह कौन सीएम बनेगा इस पर मंथन जारी है। चुनावों से पहले नेतृत्व परिवर्तन इन पार्टियों के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+