मंदिर विवाद पर मंत्री का विवादित बयान, महिलाएं घर में पूजा कर लें वहीं बहुत है
नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के शनि शिगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद अभी खत्म भी नहीं है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बाबूलाल गौर ने एक और विवादित बयान दे दिया है। गौर ने महिलाओं के खिलाफ बोलते हुए कहा कि महिलाएं घर में पूजा कर लें यही बहुत है।

आपको बता दें कि इससे पहले धर्म गुरू शंकराचार्य ने शिंगणापुर मामले पर कहा था कि महिलाएं न जाने क्यों शनि की पूजा करना चाहती हैं। शनि की पूजा करके उनका कोई लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि ये धार्मिक मामला है। हर जगह महिलाओं को राजनीतिक आजादी की बात नहीं करनी चाहिए।
विवादों से पुराना नाता
गौरतलब है कि जून 2014 में गौर ने बदायूं कांड पर कहा कि इसमें मुलायम सिंह और अखिलेश यादव बेचारे क्या करेंगे। दुष्कर्मी बता कर नहीं जाता, जो घटनाएं सामने आती हैं उन पर कार्रवाई होती है।
वहीं जून 2015 में एक सवाल के जवाब में गौर ने कहा था कि शराब पीना कोई अपराध नहीं, बल्कि किसी भी नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शराब पीना एक स्टेटस सिंबल है।












Click it and Unblock the Notifications