प्रेमी से मरवाया पति को, फोन पर सुनती रही उसकी चीखें
सबसे पहले अजीत ने अनुपम के मुंह में उस लोहे की रॉड को घुसाया और फिर मनुआ मजूमदार का नंबर डायल किया, ताकि वह अपने पति की चीखें फोन पर सुन सके।
कोलकाता। अपने पति को अपने ही प्रेमी से मरवाने वाली महिला मनुआ मजूमदार की लव स्टोरी ने पूरे पश्चिम बंगाल को हिला कर रख दिया है। जो भी उसकी लव स्टोरी के बारे में सुन रहा है उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।

प्रेमी के कमरे में मारवाया पति को
28 साल की मनुआ मजूमदार बारासात नगर पालिका में काम करती थी। 3 मई को वह ऑफिस से सीधे अपने 26 साल के प्रेमी अजीत रॉय के घर गई। ये दोनों ही एक दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं। जिस कमरे में वह अपने प्रेमी से साथ काफी देर तक रुकी थी, उसी कमरे में कुछ समय बाद उसके प्रेमी ने महिला के पति अनुपम सिन्हा (34) को मौत के घाट उतार दिया। दो साल पहले ही महिला की अनुपम से शादी हुई थी।

महिला को सुनाई पति की चीख
अजीत ने अनुपम के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और फिर चाकू से उसकी नसें काट दीं, ताकि उसकी मौत हो जाए। लेकिन इन सबसे पहले अजीत ने अनुपम के मुंह में उस लोहे की रॉड को घुसाया और फिर मनुआ मजूमदार का नंबर डायल किया, ताकि वह अपने पति की चीखें फोन पर सुन सके। शुरुआत में यह योजना थी कि जब अनुपम की हत्या की जाएगी, उस समय मनुआ भी वहां मौजूद रहेगी।

हत्या बाद किया गंगा स्नान
अनुपम की हत्या करने के बाद अजीत ने सबसे पहले अपने अपार्टमेंट को साफ किया। अगली सुबह उसने सबसे पहले अनुपम की लाश को ठिकाने लगाया। उसके बाद अनुपम के कपड़े और उसके मोबाइल को कोलकाता की गंगा नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी गंगा नदी में एक डुबकी लगाई।

कैसे हुआ पुलिस को शक?
पुलिस को इस केस में पहला शक अनुपम की सोने की अंगूठी से हुआ, जो उसकी लाश के पास मिली। कोई भी पेशेवर कातिल कभी किसी इंसान की अंगूठी उसकी अंगुली से निकाल कर लाश के पास नहीं फेंकता है। यहां से पुलिस को इस मामले में विवाहेत्तर संबंधों का शक हुआ और फिर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

इसलिए फेंकी थी अंगूठी
पुलिस की पूछताछ में अजीत ने बताया कि वह सोने की अंगूठी मनुआ ने पहली सालगिरह पर अपने पति अनुपम को दी थी, लेकिन अजीत उस अंगूठी को अनुपम के हाथों में नहीं देखना चाहता था। बस इसी वजह से उसने अनुपम के हाथ से अंगूठी निकाल कर उसकी लाश के पास फेंक दी।

ये है मामला
आपको बता दें कोलकाता में बारासात के हृदयापुर स्थित घर में अनुपम की लाश मिली थी। इसी के बाद पुलिस ने मनुआ और उसके प्रेमी अजीत को गिरफ्तार किया। इस समय पुलिस दोनों से ही पूछताछ कर रही है और आए दिन पूछताछ से नए खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों से सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि सभी चौंक गए हैं।

अनुपम को पता था मनुआ के प्रेम संबंधों का!
अनुपम को शायद पहले से ही मनुआ और अजीत के प्रेम संबंधों का पता चल गया था। अनुपम के एक दोस्त ने उसकी हत्या के बाद पुलिस को बताया कि कभी अनुपम ने खुलकर नहीं बताया, लेकिन वह अपनी शादी से खुश नहीं था और कहता था कि उसे यह शादी नहीं करनी चाहिए थी। अजीत की पूर्व पत्नी ने भी कहा कि अजीत उसे बहुत प्रताड़ित करता था।












Click it and Unblock the Notifications