युद्ध के मैदान में भी अब महिलाएं दिखाएंगी अपना दम
भारतीय महिलाएं भी अब सेना में युद्ध के मैदान में दिखाएंगी अपनी ताकत, शुरु हुई महिलाओं की भर्ती की शुरुआत
नई दिल्ली। देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत को साबित कर रही हैं, ऐसे में अब उन्हें युद्ध के मैदान में भी खुद की कूबत का साबित करने का मौका मिलने जा रहा है। भारतीय सेना में युद्ध के मैदान में महिलाओं की पाबंदी अब खत्म होने जा रही है। हालांकि दुनिया में कुछ ही देश ऐसे हैं जहां महिलाएं युद्ध के मैदान में जाती हैं, ऐसे में भारतयी सेना में महिलाओं के लिए इस पाबंदी के हटने के बाद यह बड़ा फैसला होगा।

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि महिलाओं को युद्ध के मैदान में जाने के लिए रास्ता खोला जा रहा है और इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है। मौजूदा समय में पुरुष ही युद्ध के मैदान में जाते हैं, लेकिन जल्द ही महिलाओं की आर्मी पुलिस में भर्ती की जाएगी। जनरल रावत ने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि महिलाएं जवान के तौर पर आगे आएंगी, मैं जल्द ही इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं, इसकी शुरुआत सेना में महिला पुलिस के तौर पर भर्ती होगी।
मौजूदा समय में महिलाओं को भारतीय सेना में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही जाने की इजाजत है, जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, कानूनी क्षेत्र, शिक्षा का क्षेत्र, सिग्नल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र अहम हैं। महिलाओं को युद्ध और साजो सामान को ले जाने की प्रक्रिया से दूर रखा जाता है। सेना प्रमुख ने कहा कि महिलाओं की जवान के तौर पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है, इस मुद्दे को भारत की सरकार के पास पहले ही ले जाया चुका है।
जनरल रावत ने कहा कि महिलाओं की इस क्षेत्र में आने के लिए अपनी क्षमता को दिखाना होगा कि वह इस चुनौती के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि दुनिया के चुनिंदा देशों में ही महिलाएं युद्ध के मैदान में जाती हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, अमेरिका, डेनमार्क, ब्रिटेन, फिनलैंड, फ्रांस, नॉर्वे, स्वीडन, इजरायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications