VIDEO: देखिए, ज्वैलरी दुकान से गहनों का बॉक्स किस जगह छुपाकर ले गई महिला
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक ज्वैलर्स की दुकान में तीन औरतों ने बड़ी चालाकी से सोने के गहनों की चोरी को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में इन महिलाओं की हरकत कैद हो गई है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे महिलाएं दुकान में शराफत से दाखिल हुईं और दुकान में बैठे शख्स की आंख में धूल झोंककर 10 तोला सोना चुराकर वहां से रफूचक्कर हो गईं।

शातिर चोरी को दिया अंजाम
यह महिलाएं चेहरे से भले ही शरीफ लगती हो, पर बड़ी शातिर हैं। दुकान में मौजूद लोगों की नाक के नीचे से गहने चोरी करने में माहिर हैं। पुणे के बिबवेवाडी इलाके में स्थित राठौड़ ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात घटी। तीन महिलाएं पॉलिश के बहाने से दुकान में दाखिल होती हैं। दुकान में बैठे एक शख्स को दो महिलाएं अपनी बातों में उलझाएं रहती हैं और तीसरी महिला दुकान से गहने चोरी करने की कोशिश करती है।

गहनों का बॉक्स महिला ने उठाया
दुकान के अंदर कांच के बने कपाट से सोने का गहने चुराने का बार-बार प्रयास करती है। आखिरकार कुछ देर बाद महिला सोने के गहनों का बॉक्स उठाने में कामयाब होती है। वो उन गहनों को चुराकर दूसरी महिला को देती है जो साड़ी के नीचे उसे छिपा लेती है।

साड़ी के पल्लू में छिपाकर फरार
महिला अपनी साड़ी के पल्लू में गहनों को छुपाकर वहां से बड़ी ही चालाकी से फरार हो जाती है। इन तीनों महिलाओं के खिलाफ बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों महिलाओं को पुलिस ढूंढ रही है।












Click it and Unblock the Notifications