सतलोक आश्रम में महिलाओं को खिलाया गया प्रसाद, फिर होश खो बैठी सभी
हिसार। पाखंडी बाबा रामपाल को पकड़ने के साथ बंधक महिलाओं को भी सतलोक आश्रम से छुड़ा लिया गया। महिलाओं के चेहरे आश्रम के अंदर उनके साथ हुए सलूक की कहानी कर रहे थे। किसी महिला के चेहरे पर सूजन, तो किसी के चेहरे पर चोटें, किसी के कपडे़ फटे हुए तो किसी के मुंह पर थप्पड़ों के निशान। शहर से बाहर आश्रम में पहुंची हैरान व परेशान महिलाओं ने आश्रम से बाहर आकर अपनी आपबीती सुनाई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिलाओं ने बताया कि हमें नशीला प्रसाद खिलाया गया, फिर हमें मालूम नहीं हमारे साथ क्या हो रहा है।

सोने, चांदी के जेवर व पैसे छीने
आश्रम में बाहर आई महिलाओं ने दर्दनाक कहानी को बयां करते हुए बताया कि पहले हमारे पास 4-5 हजार रुपए थे जोकि आश्रम के तावेदारों ने हमसे छीन लिए। पांच नवंबर को आश्रम में प्रवेश के साथ ही सोने-चांदी के जेवर भी उतरवा कर जमा करा लिए।
प्रसाद खाया, बेहोशी छाई, फिर पता नहीं क्या हुआ
जयपुर से आईं महिलाओं ने बताया कि आश्रम के अंदर हमें प्रसाद खाने को दिया गया। जिसे खाकर थोड़ी देर में हम पर नशे का खुमार चढ़ गया। नशे की हालत में हमारे साथ क्या व्यवहार किया गया। हमें नहीं पता है। होश आया तो हाथ-पैर बंधे हुए थे।
गौरतलब है कि रामपाल को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में आश्रम में चार महिलाओं की रहस्यमयी परिस्थिति में मृत्यु हो गई और दो अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications