जब महिला ने टैक्सी पकड़ने के लिए कोर्ट की कार्रवाई को रोक दिया
महिला कर्मचारी ने कोर्ट की कार्रवाई को हाईजैक किया, कोर्ट की कार्रवाई के बीच में ही महिला अपनी कैब के लिए बाहर चली गई।
नई दिल्ली। कभी आपने सुना है कि कोर्ट के कर्मचारी की वजह से मुकदमे की कार्रवाई रोक दी जाए। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई चल रही थी और इस दौरान कोर्ट रूम में कर्मचारी सीबीआई के द्वारा कोलकाता से एक गवाह की बयान लाइव रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान यहां मौजूद स्टेनोग्राफर कोर्ट रूम से बाहर चली गई और उसने कोर्ट को बताया कि उसकी कैब बाहर इंतजार कर रही है।

महिला कर्मचारी की हरकत पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कोर्ट ने कहा कि महिला ने जज का अपमान किा है और उसने कार्रवाही को नीचा दिखाया है। कोर्ट ने इस घटना को वेरी सॉरी स्टेट ऑफ अफेयर बताया है, कोर्ट ने कहा कि महिला ने कोर्ट की कार्रवाई को हाईजैक किया, कई वकीलों की मौजूदगी में सुनवाई चल रही थी, इस दौरान महिला ने बहुत ही भद्दा व्यवहार किया है।
कोर्ट को करना पड़ा इंतजार
जज ने महिला के व्यवहार को गलत बताते हुए कहा कि कोर्ट स्टाफ ने कार्रवाई में बाधा पहुंचाई और अधिकारी का अपमान किया, इसके साथ ही वकीलों कों कोर्ट में इंतजार करना पड़ा जबतक कि अगल स्टेनोग्राफर नहीं आया। जज ने कहा कि कोर्ट को अगले स्टेनोग्राफर के लिए 5-10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जज ने अपने ऑर्डर में लिखा कि ऐसा लग रहा था जैसे स्टेनोग्राफर ने कोर्ट की प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया हो।
जज के मना करने पर भी नहीं रुकी महिला
यह घटना पिछले हफ्ते की है, जब महिला स्टेनोग्राफर शाम 4.25 बजे यह कहकर जाने लगी कि उसकी कैब बाहर इंतजार कर रही है, लेकिन जब जज ने कहा कि कोर्ट की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है, तो महिला कर्मचारी ने कहा कि जबतक वह अपनी उपस्थिति को दर्ज कराने के लिए जाएगी तबतक 5 बजे जाएंगे। जज ने महिला स्टेनोग्राफर को चेतावनी दी कि वह कार्रवाई के बीच में कोर्ट से बाहर नहीं जा सकती है। दूसरे स्टेनोग्राफर के पैर में फ्रैक्चर की वजह से उसे कोर्ट में नहीं बुलाया गया। लेकिन इसके बावजूद महिला ने कहा कि मुझे जाना है, मुझे जाना है, इसके बाद महिला ने प्रीसीडिंग अधिकारी से कहा कि वह प्रशासन विभाग से दूसरा स्टेनोग्रफर बुलवा लें।
इसे भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार
जज ने जब दोबारा महिला को रोकने की कोशिश की तो महिला ने कोर्ट रूम में ही तमाम वकीलों की मौजूदगी में ही बहस करनी शुरु कर दी। महिला ने कहा कि उसके दाएं हाथ में दर्द हो रहा है। महिला की शिकायत को जज ने जिला औऱ सत्र न्यायाल को भे दिया है और महिला के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications