ट्रेन में गांजा और सिगरेट पीती महिलाओं का वीडियो वायरल, रेलवे ने दिया जवाब

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने ट्रेन के अंदर से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ महिलाएं सिगरेट पीते हुए दिख रही हैं। यात्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ महिलाएं कथित तौर पर ट्रेन के अंदर "मारिजुआना (गांजा) और सिगरेट" पीते दिख रही हैं। टाटानगर से कटिहार ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यक्ति ने एक ट्वीट में शिकायत की कि आसनसोल में ट्रेन में चढ़ने वाली महिलाएं पूरी रात ट्रेन में गांजा और सिगरेट पीती रहीं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए यात्री ने लिखा, ''ये लड़कियां पूरी रात गांजाऔर सिगरेट पीती रहीं। वे आसनसोल में ट्रेन में सवार हुई थीं।'' रेलवे सेवा ने यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा आप अपने यात्रा विवरण को साझा कीजिए।
रेलवे सेवा अधिकारियों ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर / ट्रेन नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम के जरिए शेयर कीजिए। आप सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications