पीएम की सभा में महिला ने कहा- 'ये सब झूठ है', उठा ले गई पुलिस

इस घटना के बाद पीएम मोदी खुश नहीं दिखे लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री हंसते रहे।

नई दिल्ली। शुक्रवार (25 नवंबर) को 926 करोड़ रुपए की कीमत से बन कर तैयार होने वाले एम्स का शिलान्यास करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब स्थित भटिंडा गए थे।

वहां शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी भाषण दे रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी कैशलेस इकॉनमी की बात कर रहे थे। तभी गुरजिंदर कौर नाम की महिला ने चिल्ला कर कहा- ये सब झूठ है।

women

लहराने लगे बैनर

गुरजिंदर का इतना कहना था कि शिरोमणि अकाली दल के लोग उनके सामने खड़े होकर 'पंजाब सरकार जिन्दाबाद' के बैनर लहराए।

इसके बाद गुरजिंदर को महिला पुलिस कर्मियों ने पकड़ा और उन्हें सभा से बाहर ले गए। गुरजिंदर को तब रिहा किया जब पीएम मोदी चले गए।

मामले पर भटिंडा की एसएसपी स्वप्न शर्मा ने जानकारी दी कि गुरजिंदर का पैसा चिट फंड कंपनी में बर्बाद हो गया था, जिसकी वजह से वो परेशान थी। बता दें कि इस घटना के कुछ देर बाद ही पीएम ने अपना भाषण खत्म कर दिया।

इस दौरान पीएम मोदी खुश नहीं दिखे और इस घटना के संबंध में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से कुछ बात करते दिखे।

हंसते रहे मुख्यमंत्री

हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर हंसते रहे।

इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब विधानसभा में बड़ी जीत की आस लगाए बैठे अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है 'मोदी जी, किस किस को पीटोगे? किस किस का मुँह बंद करोगे?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+