महिलाएं कड़ी मेहनत कर खुद को साबित करें: फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं सहित बहुत से वैज्ञानिक हैं जो देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अब्दुल्ला के अनुसार, "महिलाओं को पर्याप्त बढ़ावा नहीं मिला। हमें लिंगभेद से ऊपर उठने और आगे बढ़ने की जरूरत है। असफलताएं मिलेंगी, लेकिन महिलाओं को उनसे हताश नहीं होना चाहिए।"
पैनल के अन्य सदस्यों और श्रोताओं ने भी उनके विचारों का समर्थन किया।
जम्मू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अंजू भसीन ने कहा, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान के बावजूद उनके कार्यो की अनदेखी कर दी जाती है।" गौर हो कि फारूक अब्दुल्ला ने बी एस गांगुली पर एक इंटर्न द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने पर कहा था कि अब लोगों को महिला सेक्रटरी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे उन पर यौन शोषण के आरोप लग सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications