पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजा 56 इंच का ब्लाउज, कहा-सैनिकों की दशा से दुखी हूं

आखिर क्यों एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा 56 इंच का ब्लाउज।

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा सीमा पर सैनिकों के साथ की जा रही बर्बरता के खिलाफ एक महिला ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अनोखे ढ़ंग से प्रदर्शन किया है। महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 56 इंच क एक ब्लाउज भेजा है। महिला की इस हरकत से हर कोई हैरान रह गया, लेकिन उनका कहना है कि कश्मीर में सैनिकों के शव के साथ जो बर्बरता की गई और लगातार सेना के जवानों पर जिस तरह पत्थरबाजी की जा रही है उससे वो काफी आहत हैं और इसी वजह से वो प्रधानमंत्री को ब्लाउज भेज रही।

 Former Soldier's Wife Sends 56-Inch-Blouse To Prime Minister Modi

आपको बता दें कि महिला फतेहाबाद की रहने वाली है और पूर्व सैनिक की पत्नी हैं। महिला का नाम सुमन रानी है। महिला के पति सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। सुमन और उसके रिटायर्ड पति धर्मबीर ने सैनिक बोर्ड जाकर प्रधानमंत्री के नाम एक चिट्ठी लिखी और उनके लिए 56 इंच का एक ब्वाउज भेजा। महिला ने पत्र में पीएम को अपने 56 इंच के सीने पर चोली पहनने और सेना के जवानों के हाथों को खोलने की अपील की है। महिला का कहना है कि वो इसके लिए पीएम को 56 इंच के सीने की बात को याद दिलाना चाहती हैं। इतना ही नहीं महिला ने लिखा है कि सैनिक की पत्नी होने पर उसे गर्व होता था, लेकिन लेकिन अब यह डर रहता है कि वहां कश्मीर में कोई लात मारेगा कोई पत्थर मारेगा या सिर काट के ले जाएगा।

महिला ने लिखा है कि अब सैनिकों को कोई पत्थर मारता है तो कोई लातें । सैनिकों के सिर तक काट कर ले गए। लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। महिला ने लिखा है कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी कहते थे कि एक के बदले 10 सिर काट कर लाने चाहिए। प्रेम पत्र के बदले दुश्मन को उसी की भाषा में जबाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि अब कोई हेमराज शहीद नहीं होगा, लेकिन ऐसे हादसे कई बार हो गए और प्रधानमंत्री जी दुश्मनों को कभी शाल भेंट कर रहे है। ऐसे में उन्हें ये ब्वाउज भेजकर सुमन उन्हें उनके वादे याद दिलाना चाहती है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+