'BJP का पतन शुरू हो गया', महिला आरक्षण बिल फेल होने पर ममता बनर्जी का दावा, मोदी सरकार के लिए बोली बड़ी बात

Women Reservation Bill: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना केंद्र सरकार पर हमला बोला। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित कराने में विफल केंद सरकार पर ममता बजर्नी ने कहा भाजपा का "पतन" शुरू हो गया है।

'वे दूसरों के सहारे सत्ता में बैठे हैं'

पश्चिम बंगाल में हावड़ा केउलूबेरिया में एक चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने दावा किया, भाजपा "हार चुकी" है और मोदी सरकार केवल सहयोगियों के दम पर सत्ता में है। "भाजपा का पतन शुरू हो गया है। हमने भाजपा को पराजित कर दिया है। उन्हें अपमानित किया गया है। उनके पास अपनी कोई बहुमत नहीं है। वे दूसरों के सहारे सत्ता में बैठे हैं।"

Women Reservation Bill

महिला विधेयक आरक्षण बिल हुआ फेल

ममता बनर्जी ने ये टिप्‍पणी केंद्र के लोकसभा में 2029 से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण विधेयक पारित न कर पाने के बाद आई है। याद रहे इसमें 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं हेतु 33% आरक्षण और लोकसभा सीटें 816 करने का प्रावधान था। इसके समर्थन में 298 वोट पड़े और 230 वोट इसके खिलाफ गए, लेकिन इसे पारित करने के लिए 352 वोटों की आवश्यकता थी।

'तभी तो बाबू को आज राष्ट्र के नाम संबोधन करना पड़ रहा'

ममता बनर्जी ने कहा, 'कल से पतन शुरू हो गया है, तभी तो बाबू को आज राष्ट्र के नाम संबोधन करना पड़ रहा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है, वह 'दो लोगों के सहारे' बैठी है, और यह सहारा हटने पर सरकार गिर जाएगी।'

ममता बोलीं- भाजपा अब 'धड़ाम धड़ाम' हो रही है

मुख्यमंत्री ममता ने यह भी बताया कि उन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा को हराने के लिए अपने सांसदों को दिल्ली भेजा था। उन्होंने दावा किया कि 20 से अधिक अन्य पार्टियों के सांसद भी भाजपा के खिलाफ गए। बनर्जी के अनुसार, भाजपा अब 'धड़ाम धड़ाम' हो रही है।

परिसीमन के जरिए भाजपा देश को तोड़ रही

ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें 'बम से भी नहीं डराया जा सकता, गोली से भी नहीं।' उन्होंने दृढ़ता से कहा कि 'जन्म हुआ है तो मौत होगी' पर वह भाजपा से लड़ना नहीं छोड़ेंगी। ममता ने परिसीमन बिल को भाजपा की देश तोड़ने की मंशा का परिणाम बताया।

Women Reservation Bill: 543 सीटों पर क्यों अटका 33% आरक्षण? किसकी गलती, किसका खेल, 10 सवाल-जवाब
Women Reservation Bill: 543 सीटों पर क्यों अटका 33% आरक्षण? किसकी गलती, किसका खेल, 10 सवाल-जवाब

लोकसभा में पहले से ही 36% महिला सांसद हैं

महिला आरक्षण पर ममता ने अपनी पार्टी टीएमसी का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी में लोकसभा में पहले से ही 36% महिला सांसद और राज्यसभा में 46% महिला सांसद हैं। उन्होंने ज़ोर दिया कि वह 1998 से इस लड़ाई में शामिल हैं और भाजपा को उनसे सीखना चाहिए।

बिस्‍वा में सरमा बोले- ममता बनर्जी पीएम मोदी से डरती हैं

कूचबिहार में चुनावी दौरे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी से डरती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

"BJP पश्चिम बंगाल से TMC का कर देगी सफाया"

हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि जैसे भाजपा ने गुजरात और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 'हमेशा के लिए बंद कर दिया' है और बिहार में भी ऐसा ही होगा, उसी तरह बंगाल में टीएमसी को भी 'हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा।' उन्होंने विपक्ष के दावों को 'दावे बड़े होते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता' कहकर खारिज कर दिया।

PM Modi Address: पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, Women Reservation Bill पर सियासी संग्राम तेज
PM Modi Address: पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, Women Reservation Bill पर सियासी संग्राम तेज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+