नवरात्रि 2019 : महिलाएं इस बार अनुच्छेद 370 और मोटर वाहन अधिनियम पर बनवा रहीं टैटू

सूरत। गुजरात में नवरात्रों के शुरू होते ही धूमधाम से गरबा नृत्य किया जाता है। महिलाएं इसके लिए पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। लेकिन इस बार गुजरात में कुछ खास तरीके से इस उत्सव को मनाया जा रहा है। यहां गरबा करने के लिए पारंपरिक पोशाकों के साथ इस बार ये महिलाएं टैटू को भी काफी तवज्जो दे रही हैं।

Tatoo

ये टैटू काफी खास हैं, जो आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं। ये तस्वीरें राज्य के सूरत शहर की हैं। इन महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए के हटने का समर्थन करते हुए अपनी पीठ पर टैटू बनवाए हैं। इतना ही नहीं एक महिला ने चंद्रयान दो को लेकर अपनी पीठ पर टैटू बनावाया है। महिलाओं में से कुछ ने इस साल लागू हुए मोटर वाहन अधिनियम के समर्थन में भी टैटू बनवाए हैं।

बता दें नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ये मान्यता है कि मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की बेटी हैं। मान्याता है कि माता शैलपुत्री के पूजन से मूलाधार चक्र जाग्रत होता है। इस मौके पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+