लंदन टू कोच्चि एयर इंडिया की मिड-एयर फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

लदंन टू कोच्चि एयर इंडिया की मिड-एयर फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 150 को 5 अक्टूबर को रूट से डायवर्ट करना पड़ा था। लंदन से कोच्चि जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को फैंकफर्ट में डायवर्ट करना पड़ा था। दरअसल फ्लाइट में एक महिला ने मिड एयर में ही बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद विमान तो डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लंदन से दोपहर 1.21 बजे एयर इंडिया की विमान एएल 150 ने उड़ान भरी। विमान में बैठी एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालात क्रू मेंबर्स समझ गए। विमान में सवार 210 यात्रियों ने इस दौरान कैबिन क्रू के साथ पूरा सहयोग किया।

 Women Passenger gives birth to a boby boy mid-air in AI London-Kochi flight

उन्होंने फौरन विमान में मौजूद 2 डॉक्टर्स और 4 नर्स से संपर्क किया, जो उसी विमान में सफर कर रहे थ। कैबिन क्रू और डॉक्टर्स की मदद से महिला की डिलीवरी करवाई गई। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के फौरन बाद महिला और बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाना जरूरी था, जिसके कारण विमान के रूट को डायवर्ट करने नजदीकी एयरपोर्ट फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट किया गया।

जिसकी जानकारी एयर इंडिया ने दी। जानकारी के मुताबिक महिला 7 महीने की गर्भवती थी। सफर के दौरान अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। हालांकि विमान में सफर कर रहे डॉक्टरों और नर्सों की मदद से महिला से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। वहीं डिलीवरी के बाद महिला को फ्रैंककर्ट के अस्पताल में भर्ती करवाकर उनकी शुरुआती जांच करवाई गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+