बजट के बाद लंच पर स्मृति ईरानी-हरसिमरत कौर ने किया गिद्दा, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को लोकसभा में साल 2019 का राष्ट्रीय बजट पेश किया गया। इस बीच कई महिला सांसद न सिर्फ एक साथ इकट्ठी हुईं बल्कि साथ में लंच भी किया। ऐसे में अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने अपने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया वो शानदार था। वीडियो में ये सभी सांसक सहेलियों की तरह वक्त बिताती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में कौर के साथ भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व सांसद किरण खेर भी साथ में मौजूद थीं और साथ में गिद्दा कर रही थीं। इसके अलावा अपना दल पार्टी की सांसद अनुप्रिया पटेल, डीएमके की कानिमोझी और एनसीपी की सुप्रिया सुले भी वीडियो में दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में कौर ने लिखा है कि- 'जिंदगी ने हमपर जादू किया और कल शाम रोजाना जैसे लंच पर मानो बचपन घूम लिया'।

women mp seen doing gidda after budget lunch, harsimrat kaur shared video

वीडियो में कुछ पत्रकार उन सभी की तस्वीरें लेते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो बजट पेश होने तक लोकसभा में दिख रहे गंभीर माहौल को इन महिला सांसदों ने हल्का कर दिया हो। बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 73 हजार बार देखा जा चुका है जबकि डेढ़ हजार से ज्यादा बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है।

वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर शानदार कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा- 'नारी शक्ति, देश की शक्ति'। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- 'गर्व से हम कहेंगे कि ये है लोकतांत्रिक और अतुल्यनीय भारत'। एक अन्य यूजर ने लिखा बेहद शानदार। राजनेताओं की ओर से ऐसे ट्वीट कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में ये वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जब लोकसभा में बजट पेश हुआ तो कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं आईं ऐसे में ये खुशनुमा वीडियो लोगों को आकर्षित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया- 'जन्मजात झूठा', फेसबुक पोस्ट लिखकर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+