भारत में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी 40%, 2024 की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Women Job Applications: 2024 में कुल सात करोड़ में से 2.8 करोड़ नौकरी के आवेदन महिलाओं ने किए हैं। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में 20% की वृद्धि को दर्शाता है। इस बदलाव को भारत के रोजगार परिदृश्य में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। इसका खुलासा एक नई रिपोर्ट में हुआ है।
नौकरी मंच Apna.co द्वारा आयोजित 'इंडिया एट वर्क 2024' इस बात पर प्रकाश डालता है कि भारत के रोजगार परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें कार्यबल में भागीदारी के मामले में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुल सात करोड़ नौकरी के आवेदन, जो अपने आप में 'साल-दर-साल 25 प्रतिशत की वृद्धि' है, मुख्य रूप से महिलाओं और युवाओं के बीच कार्यबल में भागीदारी में वृद्धि के कारण है।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
रिपोर्ट 'इंडिया एट वर्क 2024' के अनुसार:
- महिलाओं के आवेदन: कुल आवेदनों का लगभग 40%।
क्षेत्रीय वितरण:
- टियर 1 शहर (दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई): 1.52 करोड़ आवेदन।
- टियर 2 और 3 शहर (जयपुर, लखनऊ, भोपाल): 1.28 करोड़ आवेदन।
- महिलाओं का औसत वेतन: 2024 में 28% की वृद्धि।
महिलाओं की नई भूमिकाएं
महिलाएं अब न केवल पारंपरिक क्षेत्रों में, बल्कि नई और अपरंपरागत भूमिकाओं में भी सफलता हासिल कर रही हैं...
- पारंपरिक क्षेत्र: स्वास्थ्य सेवा, आतिथ्य, खुदरा, और ई-कॉमर्स।
- नई भूमिकाएं: फील्ड सेल्स, लॉजिस्टिक्स, और सुरक्षा सेवाएँ।
- वरिष्ठ और प्रबंधकीय पदों: 32% अधिक आवेदन, जो नेतृत्व में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।
फ्रेशर्स की हिस्सेदारी में वृद्धि
महिलाओं के अलावा, फ्रेशर्स के आवेदन में भी 27% की वृद्धि हुई है...
- कुल फ्रेशर्स के आवेदन: 2 करोड़।
क्षेत्रीय योगदान:
- चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद से 60 लाख आवेदन।
- पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और बिहार से 82 लाख आवेदन।
क्या है इस बदलाव के कारण?
- महिलाओं के लिए अवसरों में वृद्धि: नई भूमिकाओं और क्षेत्रों में महिलाओं की स्वीकार्यता।
- क्षेत्रीय संतुलन: टियर 2 और 3 शहरों में रोजगार के नए अवसर।
- औसत वेतन में वृद्धि: बेहतर वेतनमान महिलाओं और फ्रेशर्स को आकर्षित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications