मायावती पर आपत्तिजनक बयान देने वाली बीजेपी MLA को महिला आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। भाजपा की मुगलसराय से विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित टिप्पणी की है। विवादित टिप्पणी के बाद यूपी की सियासत में मामला गर्मा गया है। राजनीतिक दल विधायक की टिप्पणी को लेकर बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। वहीं बसपा ने भी इस बयान की आलोचना की है।

आपत्तिजनक बयान पर स्वतः संज्ञान लिया

आपत्तिजनक बयान पर स्वतः संज्ञान लिया

आयोग की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बीजेपी विधायक साधना सिंह द्वारा बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग साधना सिंह को इस बयान के संबंध में एक नोटिस भेजेगा। दरअसल साधना सिंह ने चंदौली में एक सभा में कहा था कि, हमको पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला लगती हैं और न ही पुरुष। इनको अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। जिस दिन महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है। उसे महिला कहने में भी संकोच लगता है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।

ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है

ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है

साधना की टिप्पणी पर बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा, साधना सिंह का बयान बीजेपी के स्तर को प्रदर्शित करता है। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद बीजेपी नेताओं को दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है और उन्हें आगरा या बरेली के मेंटल हॉस्पिटल (मानसिक अस्पताल) में भर्ती करा देना चाहिए। वहीं समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने विधायक की बयान की आलोचना की है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि, मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं। ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है।

अगर हमारी पार्टी में से कोई होता तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करता

अगर हमारी पार्टी में से कोई होता तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करता

वहीं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि, हमारी पार्टी बीजेपी के साथ है, लेकिन हम मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। वह हमारे दलित समुदाय की एक मजबूत महिला हैं और एक अच्छी प्रशासक हैं। अगर हमारी पार्टी में से कोई होता तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करता। वहीं आप पार्टी की विधायक अलका लंबा ने ट्वीट कर लिखा कि, कौन कहता है कि किन्नर बदतर होते हैं ? बदतर तो ऐसी सोच वाले होते हैं, माया तो नारी है,बस आजकल 56" के एक मर्द पर भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+