कुमार विश्वास को लेकर महिला आयोग की दो सदस्य आपस में भिड़ीं

नई दिल्ली। कुमार विश्वास का कथित आप वालंटियर महिला के साथ संबंध को लेकर महिला आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला और दूसरी सदस्य आपस में भिड़ गयी। महिला आयोग की सदस्य जूही खान ने कुमार विश्वास को निर्दोष करार दे दिया तो बरखा ने जूही को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता घोषित कर दिया। [कुमार विश्वास के इस प्रकरण से जुड़ी हर खबर]

वहीं जूही खान ने इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद महिला आयोग की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बात का उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया कि वह आम आदमी पार्टी की सदस्य हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली आम आदमी पार्टी की सदस्य है।

जूही खान ने कहा कि कुमार विश्वास के खिलाफ राजनैतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुमार निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं बरखा शुक्ला ने कहा कि उन्होंने कुमार विश्वास को आयोग के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजा था लेकिन वो पेश नहीं हुए।

पढ़ें- किन बातों से लगता है झूठ बोल रही है महिला

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने कहा कि एक महिला का परिवार बिखेर कर कुमार विश्वास कल अमेरिका जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस बात की पुलिस को जानकारी दे दी है कि कुमार महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं और इस मामले में उचित कार्यवाही की जाए।

बरखा शुक्ला ने कहा कि पीड़ित महिला ने कुमार विश्वास पर धमकी के संगीन आरोप लगाये हैं। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि कुमार ने उन्हें धमकी दी है कि जो हाल संतोष कोहली का हुआ है वही तुम्हारा भी होगा। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत को वापस ले लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+