मई 2022 की NDA परीक्षा में बैठ पाएंगी महिलाएं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

नई दिल्ली, सितंबर 21। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में महिलाओं को बैठने की अनुमति प्रदान की थी। महिलाओं को मिले इस अधिकार के बाद अब केंद्र सरकार ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और माना जा रहा है कि मई 2022 में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में महिलाएं बैठ सकेंगी। आपको बता दें कि एनडीए की परीक्षा आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सीधा प्रवेश पाने के लिए होती है।

Recommended Video

    NDA Exam For Women: NDA में Girls को मिलेगा प्रवेश, जानें कब से दे सकेंगी एग्जाम | वनइंडिया हिंदी
    Supreme court

    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

    मंगलवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें सरकार ने कहा कि महिलाओं को NDA परीक्षा में बिठाने की तैयारी की जा रही है और उम्मीद है कि मई 2022 तक महिलाएं इस प्रवेश परीक्षा में बैठ पाएंगी। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल कर टाइमलाइन बताने के लिए कहा था जिससे साफ हो सके कि कब तक महिलाएं एनडीए परीक्षा में बैठ पाएंगी।

    महिलाओं को ट्रेनिंग के लिए बुनियादी ढांचे पर हो रहा है काम

    केंद्र सरकार ने हलफनामे में कहा है कि महिलाओं को एनडीए की परीक्षा में बिठाने को लेकर हमारी तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार के मुताबिक, महिलाओं को फिजिकल ट्रेनिंग, शारीरिक फिटनेस मानदंडों और फायरिंग ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर रही है। इसके अलावा एक एक्सपर्ट ग्रुप इस बात की समीक्षा कर रहा है कि यहां महिलाओं को किस तरह से ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही महिलाओं का पाठ्यक्रम क्या होगा। सरकार ने यह भी कहा कि "शारीरिक प्रशिक्षण को कम करना, और सेवा विषयों जैसे फायरिंग, धीरज प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट और जमीन से दूर रहना ... सशस्त्र बलों की युद्ध योग्यता को हमेशा प्रभावित करेगा"।

    सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि चूंकि "महिला उम्मीदवारों के लिए कोई समानांतर (भौतिक) मानक नहीं थे" और इन्हें भी तैयार किया जा रहा था, "... इस मुद्दे को विस्तृत विश्लेषण की आवश्यकता है, जिसमें परिचालन तैयारी बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ इनपुट शामिल हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+