बुरहान वानी पर महबूबा मुफ्ती ने केजरीवाल के मंत्री को ऐसे दिया जवाब
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से से ज्यादा जम्मू-कश्मीर में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।

दिल्ली में आयोजित टूरिज्म इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने से दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आतंकी बुरहान वानी को लेकर सवाल किया था, जिस पर वह भावुक हो गईं और उनके साथ मंच साझा करने से इनकार कर दिया। कपिल मिश्रा ने सवाल किया था, 'मैं नहीं मानता कि आप बुरहान वानी को आतंकी कहेंगी, और दूसरी ओर आप राज्य में टूरिज्म बढ़ाने की उम्मीद रखती हैं।'
'कश्मीरियों से कैसे निपटेगी सेना'
कपिल मिश्रा ने आगे कहा, 'कश्मीर के लोग आतंकियों को शरण देते हैं। भारतीय सेनाएं पाकिस्तान से तो लड़ सकती हैं, लेकिन उनसे कैसे लड़ें जो देश में रहकर आतंकियों को शरण दे रहे हैं?'
महबूबा ने कपिल मिश्रा को दिया जवाब
महबूबा मुफ्ती जब मंच पर बोलने आईं तो उन्होंने कपिल मिश्रा पर भी अपने बयान के जरिए निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कश्मीर में महिलाएं और बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहां चलती कारों में उनके साथ रेप नहीं होता, वे सुरक्षित हैं। बेफिक्र होकर सिकारों और हाउसबोट पर घूमती हैं।'












Click it and Unblock the Notifications