Video: नोएडा की थप्पड़बाज महिला, 1 मिनट में ई रिक्शा चालक को 17 थप्पड़! अब ले गई पुलिस
नई दिल्ली, 14 अगस्त। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को एक ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारते, चिल्लाते और कॉलर से घसीटते हुए देखा जा सकता है। घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की है। मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला ये था कि ई रिक्शा ने महिला की का को एक किनारे से टक्कर मार दी। जिस कार से ई रिक्शा टकराया उसमें एक महिला बैठी था। इस घटना के बाद महिला ने आपा खो दिया और ई-रिक्शा के चालक को खींचते हुए वहां से ले गई। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में महिला को ड्राइवर को गालियां देते हुए भी देखा जा सकता है।
नोएडा: गाड़ी में साइड लगने पर महिला ने ई-रिक्शा चालक जड़े 17 थप्पड़@JagranNews pic.twitter.com/1U99pqZumK
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) August 13, 2022
सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बादज नोएडा पुलिस भी सक्रिय हो गई। फिलहाल महिला को पलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला पर ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने और भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई और उससे पूछताछ की। मामले में कार्रवाई कर रही स्थानीय पुलिस ने खुद महिला की तस्वीरें शेयर की हैं।
यह घनटा नोएडा के सेक्टर 110 स्थित फेज 2 के बाजार में हुईक, जब एक कार ई रिक्शा को प्रभावित कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-रिक्शा की साइड महिला से टकरा गई। फिर तो महिला करा गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications