दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर मिली तालिबानी सजा, लड़की को लाठी-डंडों से पीटा, Video वायरल
भोपाल। एमपी के धार में एक 21 वर्षीय आदिवासी युवती को उसी के परिजनों द्वारा बेरहमी से पिटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, खास बात ये है कि युवती की पिटाई करने वाले लोगों ने ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया है, लड़की का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी, जो कि उसके घरवालों को मंजूर नहीं था।

घरवालों ने लड़की को लाठी-डंडों से पीटा, Video वायरल
आपको बता दें कि यह घटना बाग थाना क्षेत्र के घटबोरी ग्राम की है। वायरल वीडियो में लोग युवती के बहुत निर्दयता से मार रहे हैं, वो उसके बाल खींच रहे हैं और शरीर पर लातों और घूंसों से वार कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही ये युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी...
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही ये युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी, जिसके बाद युवती के परिजनों ने बाग थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई और पुलिस टांडा ग्राम से युवती को ढूंढकर लाई और उसके परिजनो के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसके घरवालों ने उसे ये तालिबानी सजा सुनाई है।

सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार
युवती के घर आने के बाद परिजन युवती पर अपने ही समाज के ही किसी लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की, जिसके बाद युवती पर उन लोगों ने बेरहमी भरा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चार लोगों को शक के आधार पर अरेस्ट किया है।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications