Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में महिला पर अनजान शख्स ने केमिकल से किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Recommended Video

    New Delhi railway station के पास महिला पर फेंका Chemical, आरोपी की तलाश में पुलिस |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। एक तरफ देशभर में जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं वहीं, राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसरल, अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक अनजान शख्स ने महिला पर केमिकल से हमला कर दिया। इससे पहले की पीड़ित महिला उसे देख पाती और वहां मौजूद लोग उससे पकड़ पाते वह आरोपी फरार हो गया। हमले के तुरंत बाद महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं।

    woman was attacked with chemical at Ajmeri Gate Railway Station by an unknown person

    दिल्ली सहित देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ता ही जा रहा है, शनिवार को महिला पर हुए केमिकल अटैक के बाद एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होने लगा है। महिला पर हमला करने वाला कौन था इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है, साथ ही किस मकसद से उसपर हमला किया गया यह भी पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला तेलंगाना की रहने वाली है, महिला अपने पति से अलग अपने बच्चे के साथ रहती है।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ एक पश्चिम बंगाल का शख्स रहता है उसी पर महिला पर हमला करने का आरोप है। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, केमिकल का असर आंख में होने की वाजह से महिला को गुरु नानक देव आई हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलाहार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है, उसकी तलाश में पुलिस ने अपने सभी टीम को अलर्ट कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+