कोलकाता में तीन साल के बच्चे को ट्यूटर ने बेहरमी से पीटा

ताजा मामला कोलकाता का है, जहां एक महिला ट्यूटर ने तीन साल के बच्चे को कमरे में बंद कर बेहरमी से पीटा। जानकारी के मुताबिक , ट्यूटर बच्चे के माता पिता को कमरे में नहीं रहने देती थी। लिहाजा, एक शक के तहत परिवार ने कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाकर ट्यूटर की हैवानियत को पकड़ा।
ट्यूटर ने शिकायत की कि बच्चा पढ़ाई नहीं करता। लेकिन तीन साल के बच्चे को नहीं पढ़ने के लिए इस तरह पीट देना कहां का इंसाफ है। जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं, ट्यूटर बच्चे को लात, घूंसों के साथ साथ पटक पटक कर मार रही है। बच्चे के अभिवावकों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ट्यूटर को रखा था।
बच्चे के माता पिता ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में ट्यूटर की शिकायत दर्ज करायी। ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications