बिहार: सरेआम निर्वस्त्र कर पिटी गई महिला गिरफ्तार

दोनों युवकों का शव पिछले गुरुवार को पटना के सिगौरी के नजदीक पाया गया था। मृतकों में से एक के पिता ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि संगीता को उसकी बेटी के साथ तहता के नजदीक एक गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे स्थानीय अदालत में पेश करेगी।
महिला के अस्पताल से गायब होने पर आदित्य कुमार ने सात पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य का निर्वहन करने में हुई चूक पर निलंबित कर दिया था। महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटने के आरोप में 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला के बयान के आधार पर भी चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications