अहमदाबाद: शराब पीकर अश्लील हरकत करने वाले पुलिसकर्मी को महिला ने सरेआम पीटा

आरोपी एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शराब पीकर कानून तोड़ने का केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ महिला से अभद्रता करने का भी आरोप लगा है।

अहमदाबाद। गुजरात में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है लेकिन हाल ही में शराब के नशे में धुत एक पुलिसवाले ने अभद्रता की तो एक महिला ने उसे सबक सिखाया। ठक्करनगर में महिला ने सरेआम एएसआई को न सिर्फ थप्पड़ जड़ा बल्कि उसकी वर्दी पकड़कर सड़क पर घसीटा भी। शराब के नशे में धुत आरोपी पुलिसकर्मी अपना बचाव भी नहीं कर पा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने महिला का हौसला बढ़ाया।

अहमदाबाद: शराब पीकर महिला से अश्लीलता करने वाले पुलिसकर्मी को सरेआम पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने इस का भी खुलासा किया था कि उसने निकोल स्थित एक जगह से शराब ली थी। यहां एक महिला अवैध रूप से शराब बेचती है। इस जगह पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद विभाग एक्शन लेने को मजबूर हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। READ ALSO: अंतिम संस्कार से पहले हिलने लगा 'मुर्दा', उड़ गए लोगों के होश

महिला को भी तलाश रही है पुलिस
सोमवार को देर शाम आरोपी एएसआई को बापूनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शराब पीकर कानून तोड़ने का केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ महिला से अभद्रता करने का भी आरोप लगा है। ज्वाइंट कमिश्नर डीबी वाघेला ने कहा, 'एएसआई अम्रुतजी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिय गया है। हम उस महिला की भी तलाश कर रहे हैं जिसने उस पीटा है, ताकि हम छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कर सकें।' VIDEO: जब PM मोदी ने गाया- काटे नहीं कटते दिन ये रात, सोशल मीडिया पर वायरल

ड्यूटी के दौरान पी थी शराब
आरोप है कि एएसआई को ट्रैफिक ड्यूटी पर लगाया गया था लेकिन उसने ड्यूटी के दौरान शराब पी और महिला से अश्लीलता भी की। उसने महिला से अभद्र बातें कहीं। उसकी बातें सुनकर सब्जी बेच रही महिला को गुस्सा आ गया और उसने वर्दी पकड़कर एएसआई की पिटाई शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक चले इस ड्रामा में वहां खड़ी भीड़ महिला को प्रोत्साहित कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+