VIDEO: जब PM मोदी ने गाया- काटे नहीं कटते दिन ये रात, सोशल मीडिया पर वायरल
पीएम मोदी का ये वीडियो 'ड्रॉप द बीट मित्रों' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। पीइंग ह्यूमन नाम के पेज से शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ कहते हैं या जो कुछ करते हैं वह ब्रेकिंग न्यूज न जाता है। न सिर्फ आधिकारिक मामलों में बल्कि उनकी तस्वीरें चुटीले कैप्शन के साथ वायरल होती हैं। कुछ दिन पहले यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हवा में लड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी का प्रैंक वीडियो सामने आया था। उसके पहले राहुल गांधी और पीएम मोदी का एक वीडियो 'आ देखें जरा' गाने की धुन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब फेसबुक पर पीएम मोदी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' गाने पर है।

एडिटिंग के जरिए जोड़े कई भाषण
पीएम मोदी का ये वीडियो 'ड्रॉप द बीट मित्रों' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। पीइंग ह्यूमन नाम के पेज से शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में पीएम मोदी बांसुरी और ड्रम बजाते हुए 'काटे नहीं कटते दिन से रात' गाना गाते हुए दिख रहे हैं। पीएम मोदी के कई भाषणों की क्लिप को जोड़कर और लिप-सिंकिंग के इस्तेमाल से वीडियो बनाया गया है। READ ALSO: VIDEO: जब हवा में हुई अखिलेश यादव और मोदी की लड़ाई, मायावती बनीं DON-2 की 'रोमा'
एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
करीब 1.12 मिनट के इस वीडियो को फेसबुक पर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के कई भाषणों से एक-एक शब्द लेकर मिलाया गया है। आप भी देखिए, ये हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाला वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल है। देखें VIDEO-












Click it and Unblock the Notifications