Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद महिला बना रही किचन में खाना, वायरल फोटो देख आक्रोशित हुए यूजर्स

नई दिल्‍ली, 22 मई: भारतीय समाज में महिला को त्‍याग की मूर्ति कहा गया है। नारी की सहनशक्ति और समर्पण भाव के कारण ही ईश्‍वर ने उसे जननी यानी मां बनने का सौभाग्‍य दिया है लेकिन कई बार ऐसी उदाहरण सामने आए हैं जब लगता है कि समाज ही नहीं महिला का परिवार भी उसके इस सपर्पण भाव का फायदा उठाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कोविड से जूझ रही महिला की फोटो वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

पितृसत्तात्मक समाज में एक माँ कभी छुट्टी नहीं लेती

पितृसत्तात्मक समाज में एक माँ कभी छुट्टी नहीं लेती

हमारे पितृसत्तात्मक समाज में एक माँ कभी छुट्टी नहीं लेती। ये वायरल हो रही फोटो उसी का एक उदाहरण है। वह हम सभी के लिए किसी भी जरूरत के लिए हमेशा उपलब्ध रहती है। जीवन में एक महिला का मुख्य उद्देश्य अपने प्रियजनों की खातिर 'बलिदान' करना है। हालाँकि, इस 'बलिदान' संस्कृति को कई बार महिमामंडित किया जाता है। इंटरनेट पर एक इस महिला की सराहना के साथ ही लोगों में गुस्‍सा भी सामने आया है। सभी परेशानियों के बावजूद वह बहादुरी से उसका डटकर सामना करती है। ये वायरल फोटो उसका ताजा उदाहरण है।

ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर कोविड महिला बना रही किचन में खाना

ट्वीटर पर जो फोटो वायरल हो रही उसमें एक महिला किचन में अपने परिवार के लिए खाना बनाती नजर आ रही है जबकि वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। चपाती बनाते समय महिला के ठीक बगल में एक ऑक्सीजन कंसन्‍ट्रेटर रखा दिख रहा है। जिसके सपोर्ट से वो सांस ले रही है। इस हालत में भी महिला खाना बनाती हुई नजर आ रही है। कैप्शन में लिखा है, "बिना शर्त प्यार= *माँ* वो कभी ऑफ ड्यूटी नहीं होती।"

फोटो देख आक्रोशित हुए यूजर्स, गुस्‍सा होकर बोली ये बात

फोटो देख आक्रोशित हुए यूजर्स, गुस्‍सा होकर बोली ये बात

इस वायरल फोटो को देखकर जियो बेबी द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन किचन' मलयालम फिल्म लोगों को याद आ गई जो महिलाओं को अपने परिवार का पेट भरने और अपना कर्तव्य निभाने के लिए किए जाने वाले बलिदानों के बारे में बदसूरत वास्तविकता की एक झलक दिखाई गई थी। इस फोटो को किसने साझा किया और ये फोटो में खाना बना रही महिला कौन है और क्‍यों इस हालत में खाना बना रही है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ये जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो ने ऑनलाइन आक्रोश पैदा कर दिया। अधिकांश यूजर इसकी इस स्थिति से खुश नहीं थे।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Viral Photo: मां के सीने से लीपट कर अंतिम बार रो रही बेटी | वनइंडिया हिंदी
    फेमस सिंगर ने लिखा- क्या यह बिना शर्त प्यार होता है कि उसे आराम न करने दें

    फेमस सिंगर ने लिखा- क्या यह बिना शर्त प्यार होता है कि उसे आराम न करने दें

    प्रसिद्ध गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने फोटो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "क्या यह बिना शर्त प्यार हो सकता है जो महिलाओं को आराम नहीं करने के लिए मजबूर करता है।"एक अन्य यूजर ने लिखा जो एक तमिल फिल्म निर्माता हैं, जिनका नाम नवीन मोहम्मदाली है, ने कहा, "यह प्यार नहीं है। यह सामाजिक संरचना के नाम पर गुलामी है।"

    ऐसी स्थिति में काम करने वाला अपराधी है, समाज दूसरा

    ऐसी स्थिति में काम करने वाला अपराधी है, समाज दूसरा

    एक पूर्व पत्रकार और लेखक गौतम मेंगले ने भी अपनी नाराजगी ट्विटर पर व्‍यक्‍त की। "जिसने इस स्थिति में रसोई में काम करने से रोकने के बजाय खड़े होकर यह तस्वीर ली, वह इस मामले में पहला इसकी फोटो खींचने वाला अपराधी है, समाज अगला है।

    कुछ भी करने के लिए महिमामंडित करते हैं

    कई अन्य लोग भी थे जो वायरल फोटो से बिल्कुल भड़क गए थे। वास्तव में, कुछ ने यह भी सोचा कि यह मंचन है। एक यूजर ने लोकप्रिय मलयालम फिल्म का जिक्र करते हुए इसे 'द ग्रेट इंडियन किचन' तक कह दिया। वास्तव में, यह तस्वीर हमें सोचने पर मजबूर कर देगी और असहज सवाल पूछेगी कि कैसे हम अपने परिवार की महिलाओं को हमारे लिए कुछ भी करने के लिए महिमामंडित करते हैं।

    एक्ट्रेस Nibeditaa Paal की ये तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+