खेत में बने पुराने कुंए के अंदर सेल्फी ले रहे थे युवक-युवती कि तभी अचानक...

युवक और युवती खेत में बने एक पुराने कुंए के अंदर जाकर सीढ़ियों पर सेल्फी ले रहे थे कि तभी अचानक...

नई दिल्ली। सेल्फी लेने का क्रेज इन दिनों लोगों के दिलो-दिमाग पर इस कदर हावी है कि वो अपनी जान तक जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ लोगों को लेने के देने पड़ गए। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अपने मंगेतर के साथ खेतों में घूमने गई एक युवती सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठी। दरअसल युवती अपने मंगेतर के साथ खेत में बने कुंए की सीढ़ियों पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी कि तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो कुंए में गिर गई।

हाल ही में हुई थी दोनों की सगाई

हाल ही में हुई थी दोनों की सगाई

मामला चेन्नई के पट्टाबिरम इलाके का है। पट्टाबिरम के गांधी नगर की रहने वाली 24 वर्षीय टी मर्सी स्टेफी की हाल ही में डी अप्पू नामक युवक से सगाई हुई थी। डी अप्पू पट्टाबिरम के ही नवजीवन नगर में रहते हैं और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। जनवरी 2020 में दोनों की शादी होने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दोनों बाइक पर घूमने के लिए घर से निकले और इसके बाद पास ही के खेतों में टहलने लगे। इसी दौरान मर्सी ने अप्पू से खेत में बने एक कुंए पर फोटो लेने के लिए कहा और दोनों उस कुंए पर पहुंच गए।

बैलेंस बिगड़ने की वजह से कुंए में गिरी युवती

बैलेंस बिगड़ने की वजह से कुंए में गिरी युवती

पुलिस ने बताया कि खेत में बना ये कुंआ काफी पुराना है और इसमें अंदर जाने के लिए सीढ़िया बनी हुईं है। कुंए के आस-पास तस्वीरें खींचने के बाद दोनों सीढ़ियों से कुंए के अंदर गए और वहीं बैठकर सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के दौरान मर्सी सीढ़ियों पर बैठी हुई थी और अचानक बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो कुंए में गिर गई। कुंए में गिरने से पहले उसका सिर कुंए की दीवार से भी टकराया। मर्सी को संभालने की कोशिश में अप्पू भी कुंए में गिर गया। दोनों का शोर सुनकर पास के ही खेतों में काम कर रहा एक किसान वहां पहुंचा और कुंए में छलांग लगाकर अप्पू को डूबने से बचा लिया। हालांकि किसान मर्सी को नहीं बचा पाया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्सी के शव को कुंए से निकाला। पुलिस से मामला दर्ज करते हुए मर्सी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अप्पू को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+