मुंबई: फर्जी एक्सचेंज स्कीम में महिला से ठगे 5 लाख रुपए

मुंबई। मुंबई में नोटों की ठगी की एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कुछ लोगों ने एक महिला को छोटे नोटों के बदले बड़े नोट देने पर 10 प्रतिशत कमीशन का वादा किया था। कमीशन के झांसे में आकर महिला 5 लाख रुपए गंवा बैठी। मामला दिंडोशी पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मुंबई में इस तरह का यह पहला केस है। महिला के पैसे लेकर इस गैंग के लोग चकमा देकर फरार हो गए। इस गिरोह का मास्टर माइंड अरविंद नाम का एक आदमी बताया जा रहा है।

loot

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उमर खान, फारुख शेख,यूनिस शेख, राज शेख, विजय सोमनाथ के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, आयशा खान (34) नाम की महिला को इस योजना के बारे में पता चला तो वह मुख्य आरोपी के संपर्क में आई। महिला ने 26 मई को 2 लाख रुपए अपने पति से लिए और 3 लाख रुपए अपने एक दोस्त से लिए। नोटों को बदलने के लिए महिला मलाड के एक रेस्टोरेंट उस शख्स से मिली।

महिला ने अरविंद को वह पैसे दे दिए। इसके बाद उसने कहा कि पैसे लेने के लिए कार जाने की बात कहकर रेस्टोरेंट से निकल गया। महिला काफी देर तक उसका इंतजार करती रही लेकिन जब वापस नहीं लौटा तो महिला ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।

महिला समझ गई कि उसके साथ धोखाधड़ी हई है। जिसके बाद महिला ने घटना के बारे में अपने पति को बताया । इसके बाद महिला और उसके पति ने पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+