दही चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने कराए 42 हजार रुपए का DNA टेस्‍ट

ताइपे। ताइवान पुलिस ने दही चुराने वाले को पकड़ने के लिए गजब मशक्कत की। एक महिला स्टूडेंट ने फ्रिज से दही चुराने की शिकायत पुलिस में कर दी, जिसके बाद पुलिस को दही चोर पकड़ने के लिए फिंगर प्रिंट से लेकर डीएनए जांच तक करनी पड़ी। दरअसल यह तब हुआ जब महिला ने दही चोरी का आरोप अपने साथ रहने वाले 5 लोगो पर लगाया और पूछताछ में उन पांचों ने दही चोरी करने से इंकार कर दिया। ताइवान पुलिस ने दही चुराने वाले को पकड़ने के लिए गजब मशक्कत की।

दही चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने कराए 42 हजार रुपए का DNA टेस्‍ट

एक महिला स्टूडेंट ने फ्रिज से दही चुराने की शिकायत पुलिस में कर दी, जिसके बाद पुलिस को दही चोर पकड़ने के लिए फिंगर प्रिंट से लेकर डीएनए जांच तक करनी पड़ी। पहले तो पुलिस को लगा कि यह किसी तरह का मजाक है, लेकिन बाद में महिला ने जब मामले को लेकर गंभीरता दिखाई तो पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब हॉस्टल में रहने वाले 5 लोगों से दही चोरी करने के बारे में पूछा तो सभी ने इस बात से इनकार कर दिया कि उन्होंने दही खाया है। वहीं पुलिस को दही के पैकेट से भी किसी के फिंगरप्रिंट नहीं मिल पाए।

ऐसे में महिला ने पुलिस को फॉरेंसिक जांच की सलाह दी और पुलिस ने भी महिला की सलाह मानते हुए सभी 5 लोगों का DNA टेस्ट कराया और इसके नतीजों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन DNA टेस्ट की प्रक्रिया में पुलिस ने 42 हजार खर्च कर दिए। पुलिस के मुताबिक एक महिला के DNA टेस्ट में उन्हें 3 हजार ताइवानी डॉलर (7 हजार रुपये) खर्च करने पड़े। सभी 6 लोगों पर खर्च हुई रकम की बात की जाए तो पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया में कुल 42 हजार रुपये खर्च कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+