VIDEO: जब माला पहनाने से पहले महिला ने भरे मंच पर राहुल गांधी को किया KISS

वलसाड। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के वलसाड के लालडुंगरी गांव में जनआक्रोश रैली में पहुंचे। वह यहां से प्रदेश में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का पहला गुजरात दौरा है। रैली में पहुंचने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को गालों पर KISS कर लिया। मंच पर मौजूद महिलाओं ने राहुल गांधी को माला पहनाई। मंच पर महिला द्वारा किए गए 'किस' के बाद राहुल गांधी थोड़ा सा शरमा गए।

रैली में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

रैली में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

राहुल ने यहां जनआक्रोश रैली में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि फ्रांस में कहा जा रहा है कि चौकीदार चोर है। राहुल ने राफेल पर भी मोदी को घेरा। राहुल ने कहा कि, लोकसभा में मोदी मुझसे आंख से आंख तक नहीं मिला सके। गुजरात की जनता से मोदी आंख से आंख मिलाकर जवाब नहीं दे पाएंगे। मोदी किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रहे हैं। गुजरात के लोगों का भी उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया। मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी का कर्ज माफ किया है।

हम प्यार और मुहबब्बत से देश बदलना चाहते हैं

हम प्यार और मुहबब्बत से देश बदलना चाहते हैं

इससे पहले राहुल गांधी अजमेर में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कहा- वो सुबह हाफ पैंट पहनकर लाठी उठाते हैं। नफरत फैलाते हैं। हम प्यार और मुहबब्बत से देश बदलना चाहते हैं। देश में दो विचारधारा की लड़ाई है।

कांग्रेस के साथ इस जगह से जुड़ी है खास मान्यता

कांग्रेस के साथ इस जगह से जुड़ी है खास मान्यता

कांग्रेस की मान्यता है कि लोकसभा चुनाव का प्रचार गुजरात में लालडुंगरी से किए जाने पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है। इसके पहले इंदिरा गांधी ने 1980, राजीव गांधी ने 1984 और 2004 में सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत यहीं से की थी। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+