2 साल पहले की थी इंटर कास्ट मैरिज, मां बनने के बाद गांव लौटी तो पिता ने पीट-पीट कर मार डाला
अमरावती: आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हॉनर किलिंग का मामला सामना आया है। 23 साल की एक महिला को एक पिता ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पीट-पीट कर मार डाला। महिला ने दो साल पहले इंटर कास्ट मैरिज की थी, जिससे उसके घर वाले नाराज थे। लड़की जब हॉस्पिटल जा रही थी, तब परिवार वालों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। महिला ने एक हफ्ते पहले ही वो मां बनी थी।

पिता ने बेटी की हत्या की
महिला का नाम वाई हेमवती है और वो 23 साल की थी। शुक्रवार को वो अपने पति एम केशव के साथ एक हफ्ते पहले पैदा हुए अपने बच्चे को पालमनेर को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे। महिला के पिता और परिवार वाले उसे अपने गांव उशीरपेटा ले गए जो चित्तूर जिले के एम कोटुरू पंचायत में आता है। वहां उन्होंने महिला को पीट-पीट कर मार डाला। डीएसपी युगधर बाबू ने कहा कि दंपति ने दो साल पहले शादी की थी और अपने माता-पिता से बचने के लिए एक जगह से दूसरी जगह चले गए थे।

एक हफ्ते पहले बच्चे को दिया था जन्म
हफ्ते भर पहले हेमवती ने बच्चे को जन्म दिया था और वो हॉस्पिटल चैक-अप के लिए आई थी। उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल जाने से पहले रास्ते में उनका इंतदार किया। उसके बाद उन्होंने दंपति को रास्ते में रोका। उन्होंने केशव को नुकसान नहीं पहुंचाया, जिसने बच्चे को पकड़ा था। लेकिन हेमवती को अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गए। हेमवती के पिता भास्कर नायडू और परिवार के अन्य सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने उसे आम के बाग में पीट-पीट कर मार डाला।

हत्या के बाद कुंए में फेका शव
पिता भास्कर नायडू और परिवार के अन्य सदस्यों ने हेमवती को पीट-पीट कर मार डालने के बाद उसका शव कालुवापल्ली में चेट्टापेंटा के पास एक कुएं में शव फेंक दिया। केशव पुलिस के पास पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने हेमवती का शव कुएं से बरामद कर लिया है। केशव की शिकायत के आधार पर डीएसपी युगधर बाबू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायडू ने बताया कि इस वारदात के बाद भास्कर नायडू और परिवार के चार सदस्य फरार हैं। हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications