तीज मनाने मायके गई महिला ने अपनी बच्ची के साथ लगाई छलांग, खुद सुरक्षित बच्ची लापता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में तीज मनाने मायके जा रही एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ नदी में छलांग लगा दी। महिला बच गई लेकिन मासूम अब तक लापता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची की मौत हो चुकी होगी। महिला का कहना है कि वह संयुक्त परिवार में पति के साथ रहती है। शादी से पहले मायके में घर का काम करती थी। ससुराल पहुंचने पर वहां भी काम करना पड़ रहा है। वह सास ससुर से अलग रहना चाहती है। उसकी बातों को पति हमेशा नजरअंदाज करता है। इसी कारणों को लेकर वह परेशान रहती है। इसलिए आत्मघाती कदम उठाया।

woman jumped into river with her child, kid drown

दरअसल पिता के घर भटगांव आई गौरी विश्वकर्मा अपने एक साल की दुधमुंही बच्ची के साथ शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। बुधवार को दोपहर दो बजे ग्राम चिखली में हुई इस घटना में महिला तैरकर किनारे तक आ पहुंची। वहीं मासूम लापता है। नदी के बहाव से अनुमान लगाया जा सकता है कि बच्ची का बचना मुश्किल है। फिलहाल देवरा पुलिस ने बच्ची के गुम होने की सूचना दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नदी तट पर खड़े ग्रामीणों की नजर पड़ते ही 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के घटनास्थल पहुंचते तक गौरी तैरते हुए नदी तट तक आ पहुंची थी। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि गौरी की गोद में एक साल की मासूम बच्ची भी थी। पुलिस ने नगर सैनिक की रेसक्यू टीम को बुलाकर मासूम की तलाश की। चार घंटे की खोजबीन के बाद भी मासूम का पता नहीं चलने पर टीम वापस लौट गई। मासूम की तलाश गुरुवार को नये सिरे से की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+