बिहार: इंटर के बोर्ड परीक्षा के दौरान महिला ने दिया बच्‍चे को जन्‍म

Woman gives birth in class 12 board exam hall
छपरा। बिहार के सारण जिले में एक विवाहिता ने परीक्षा भवन में ही परीक्षा देने के क्रम में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सारण जिले के मढौरा अंतर्गत आऱ एऩ इंटर कालेज में मकेर बाघाकोल की रहने वाली विवाहिता मनीषा देवी गुरुवार को पहली पाली में 12वीं की परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान वह असहज महसूस करने लगी और प्रसव पीड़ा से कराहने लगी।

कॉलेज के शिक्षकों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाने के लिए सिविल सर्जन सुरेश कुमार सिंह को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस आने में देर होने के कारण विवाहिता ने कॉलेज में ही एक बच्चे को जन्म दिया। सारण जिले के सिविल सर्जन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बाद में एंबुलेंस द्वारा मनीषा को सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों को भर्ती करा दिया गया।

बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ हैं

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि बिहार में 12 वीं की परीक्षा चल रही है जिसके लिए पूरे राज्य में 882 केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 4,10,662 छात्राएं और 9,81,778 छात्र भाग ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+