Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैसूर: बॉयफ्रेड के साथ गई छात्रा के साथ लुटेरों ने किया गैंगरेप, युवक को बेरहमी से पीटा

मैसूर, अगस्त 25: कर्नाटक के मैसूर में गैंग रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती के साथ लुटेरों के एक गिरोह ने गैंगरेप किया। इसके साथ ही उसके कथित बॉयफ्रेंड को पैसे ना देने पर जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि, पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे की है, जब लड़की अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी।

 woman gang raped and her boyfriend was beaten by robbers near Mysore

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा के साथ मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में छह युवकों के एक गिरोह ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे की है, जब लड़की अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। वह उसके साथ चामुंडी पहाड़ी इलाके में घूमने गई थी। वहां पर कुछ लोगों ने उन दोनों को घेर लिया और उससे पैसे मांगने लगे। इसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके दोस्त को सुनसान ललिताद्रिपुरा लेकर गए।

इसके बाद 2 लोगों ने लड़की का यौन शोषण किया और उसके साथ मौजूद लड़के पर एक पत्थर से हमला करके उसे घायल कर दिया। वे लगातार युवक से पैसों की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश से पढ़ाई के लिए मैसूर आई थी। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। घटना के लगभग 24 घंटे बाद भी आरोपी अभी भी लापता हैं। पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है और पुलिस ने अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है। डीसीपी प्रदीप गुंती ने मौके का दौरा किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है।चामुंडी पहाड़ियाँ, मैसूर शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर, राज्य के लोकप्रिय स्थलों में से एक है जहाँ प्रसिद्ध श्री चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+