पांच माह बाद मस्कट से देश आईं हैदराबाद की कुलसुम बानू तो सुषमा को कहा थैंक्यू
हैदराबाद। हैदराबाद की रहने वाली कुलसुम बानू इन दिनों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा कर रही हैं। कुलसुम को पांच माह के बाद ओमान की राजधानी मस्कट से बचाकर देश वापस लाया जा सका है। कुलसुम को नौकरी का लालच देकर ओमान ले जाया गया था। कुलसुम बानू की मानें तो वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अहसानमंद है जो उन्होंने उनकी मदद की और उनकी जान बच सकी। कुलसुम की ही तरह हैदराबाद की एक और महिला इस समय सऊदी अरब में फंसी हुई है और उसकी बहन ने भी सुषमा ने मदद की मांग की है।

दूतावास ने अदा किया जुर्माना
कुलसुम ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, 'मेरी बेटी ने इस मामले की शिकायत एक चिट्ठी के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी। इसके बाद भारतीय दूतावास की ओर से करीब 5,000 रियाल का जुर्माना अदा किया जो मुझ पर लगाया गया था और इसके बाद मैं भारत वापस आ सकी।' कुलसुम के मुताबिक वह आठ मई को हैदराबाद पहुंची है और इसमें सुषमा ने उनकी मदद की। इसके अलावा ओमान में भारतीय दूतावास की ओर से भी सहायता की गई। कुलसुम ने अपने बयान में आगे कहा, 'मैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और ओमान में भारतीय दूतावास की शुक्रगुजार हूं।'कुलसुम बानू को याद है कि उन्हें कैसे नौकरी का लालच देकर ओमान भेजा गया था। बानू ने बताया कि वह नौकरी तलाश कर रही थी। इसके बाद एक एजेंट अबरार ने उनसे संपर्क किया और उन्हें पार्लर में ब्यूटीशियन की नौकरी का ऑफर दिया।
ब्यूटीशियन की जगह नौकरानी का काम
अबरार ने उनसे कहा कि मस्कट में 30,000 की सैलरी पर उन्हें यह जॉब मिल सकेगी। कुलसुम ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और फिर 17 दिसंबर 2018 को मस्कट चली गईं। यहां पहुंचने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वहां पर ब्यूटीशियन की कोई जॉब ही नहीं है। उनके इंप्लॉयर्स ने उन्हें घर की मेड के तौर पर काम पर रखा। एक महीने तक उन्होंने वहां पर काम किया और फिर उन्होंने मना कर दिया कि वह यह काम नहीं करेंगी। इसके बाद बानू को मस्कट में एक लोकल एजेंट को सौंप दिया गया जो उन्हें अपने घर ले गया। इसके बाद बानू को एक कमरे में बंद कर दिया गया और 10 दिनों तक उन्हें खाने को भी नहीं दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं लोकल एजेंट ने बानू को कई बार पीटा भी। बानू ने इसके बाद भारतीय दूतावास से संपर्क साधा। अधिकारियों ने उन्हें चार माह तक दूतावास में रखा। यहां पर बानू ने अपनी बेटी से संपर्क किया और उसे सारी समस्या बताई।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications