दिल्ली: पर्स बचाने के चक्कर में ऑटो से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट

महिला को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेटी के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने मां- बेटी का पर्स लूट लिया इस घटना में मां बुरी तरह से घायल हुई हैं जिनका ईलाज चल रहा है। घटना उस वक्त हुई जब मां-बेटी ऑटो में जा रही थी तभी दो बदमाशों ने उनका पर्स हाथ से छीन लिया। झटके की वजह से महिला ऑटो से गिर गईं जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटे आई हैं।

दिल्ली में अपना पर्स बचाने के चक्कर में ऑटो से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोटे

महिला को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेटी के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का नाम ज्योति बख्शी है।

सोमवार को महक अपनी मां के साथ हरिद्वार जा रही थीं। वह अपनी मां के साथ नोएडा से ऑटो में सवार होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रही थीं। ऑटो लालकिले के पीछे रेलवे ब्रिज के पास पहुंचा। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक ऑटो के पास आए और ज्योति के हाथ से पर्स छीन लिया। झटका लगने की वजह से ज्योति ऑटो से नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।

पुलिस के मुताबिक, महक हरिद्वार, उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में नौकरी करती हैं। महक की तबियत खराब होने की वजह से उनकी मां ज्योति और पिता सुनील बख्शी उनसे मिलने के लिए आए थे। पिता हरिद्वार चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+