Viral Video: महिला ने चप्पल दिखाकर मगरमच्छ को भगा दिया, इंटरनेट पर मिल रहे हैं कमाल के कमेंट

नई दिल्ली, 15 नवंबर: इंटरनेट पर एक वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। इसमें सामान्य सी दिखने वाली एक महिला ने जिस अंदाज में विशाल मगरमच्छ को चप्पल दिखाकर भगाया है उससे यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो बार-बाद देखा जा रहा है और दुनिया भर से इसपर तरह-तरह की चुटीली प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। कोई कह रहा है कि महिला के हाथ में चप्पल हो तो उसके सामने कौन टिक सकता है तो किसी को 'मां' की याद आ रही है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देकर लोग अपने आस-पड़ोस की स्थिति को भी भावनाओं में जाहिर करने की कोशिश कर रहे हैं। (वीडियो आखिर में है)

महिला ने चप्पल दिखाकर मगरमच्छ को भगा दिया

महिला ने चप्पल दिखाकर मगरमच्छ को भगा दिया

सामने मगरमच्छ हो तो उसके पास जाने की हिम्मत कोई नहीं करेगा। यही वजह है कि जब एक महिला ने अपना चप्पल उठाकर मगरमच्छों के झुंड में से एक मगरमच्छा को डराकर भगा दिया तो लोग प्रतिक्रिया जताए बिना नहीं रह पा रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर गजब तरीके से वायरल हो चुका है और अब तक इस करीब 20 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर फ्रेड स्कल्ट्ज ने अपने हैंडल से पोस्ट किया है। यूजर इस वीडियो पर जिस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वह बहुत ही मजेदार हैं। क्योंकि कोई भी इस वीडियो को देखे बिना नहीं रह पा रहा है।

मगरमच्छ से जरा भी नहीं डरी महिला

मगरमच्छ से जरा भी नहीं डरी महिला

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला एक डॉगी के साथ नदी के किनारे खड़ी है और सामने कई सारे मगरमच्छ मंडरा रहे हैं। वह महिला बड़े ही आराम से खड़ी थी और उसका डॉगी भी मस्त अंदाज में उसके चक्कर लगा रहा था। तभी सामने से दिख रहा है कि एक विशाल मगरमच्छ पानी से अचानक उनकी ओर तेजी से आने लगा। महिला की नजर उसकी तरफ आने वाले मगरमच्छ पर थी और उसने उसे नदी के किनारे तक आने दिया। ऐसी स्थिति में कोई भी अपने कदम पीछे खींच लेगा। लेकिन, उस महिला ने गजब कि दिलेरी दिखाई और मगरमच्छ को मजा चखाने वाले अंदाज में बिल्कुल किनारे पर ही डटी रही।

महिला के हाथ में चप्पल देखकर भाग गया मगरमच्छ

महिला के हाथ में चप्पल देखकर भाग गया मगरमच्छ

जिस तरह से मगरमच्छ उसकी ओर आ रहा था, उससे एक बार लगा कि वह हमला कर सकता है। लेकिन, बिना घबराए उसने अपने एक पैर से चप्पल निकाल लिया और मगरमच्छ की ओर लहराने लगी। जब मगरमच्छ उसके बहुत ही पास आ गया तो उसने हवा में चप्पल को लहराते हुए अपने हाथ पर जोर से मारा और मगरमच्छ पर जो से चिल्लाने लगी। मगरमच्छ तेजी से पीछे हटा और वहां से भाग लिया। इस दौरान महिला उसपर हंसने लगी। 37 सेकंड का यह वीडियो काफी रोमांचक है।

'जब मां चप्पल निकाल लेती है तो उसका मतलब.....'

'जब मां चप्पल निकाल लेती है तो उसका मतलब.....'

वीडियो शेयर करने वाले ने पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, 'सभी जानते हैं कि जब मां चप्पल निकाल लेती है तो उसका मतलब क्या होता है.....' इसके बाद तो यूजर्स की टिप्पणियों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है और तहर-तरह के मजेदार कमेंट लिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और 2,500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे।

'महिला का सबसे प्रभावशाली हथियार'

एक यूजर लिखता है, 'मेरे लिए तो सबसे बेहतर हिस्सा ये है कि, उसने अपना पैर ऊपर किया और जूते ऐसे निकाले जैसे कि वह बीते 20 वर्षों से रोजाना की उसकी ड्यूटी हो। पति का घर लेट से आना, बच्चों का परेशान करना, घड़ियाल कुत्ते को पकड़ने की कोशिश कर रहा है.... ' एक यूजर लिखता है, 'महिला के शस्त्रों में सबसे प्रभावशाली हथियार।' इसी तरह एक यूजर ने इसे 'यूनिवर्सल लैंग्वेज' बताया है तो कोई उसे बहादुर महिला लिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+