ट्रक चलाती महिला ड्राइवर का VIDEO VIRAL, मुस्कान ने जीत लिया लोगों का दिल, यूजर्स बोले- गर्व है

हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश चलाने से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक महिलाओं ने कई क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर जगह बनाई है।

नई दिल्ली, 19 जुलाई: काम छोटा है या बड़ा...काम तो काम होता है। ये तो आपलोगों ने भी सुना होगा। और काम अब जेंडर आधारित पर नहीं रहा। जो काम पहले महिलाएं करती थीं वही काम अब पुरुष भी करते हैं। साथ ही जो काम पुरुष करते थे वो काम महिलाएं भी सफलतापूर्वक कर रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश चलाने से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक महिलाओं ने कई क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर जगह बनाई है।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

इस बीच खबर ये है कि एक महिला का ट्रक चलाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला ने ड्राइवर सीट पर बैठकर ट्रक का स्टेरिंग पकड़ काफी दूर तक ट्रक चलाते हुए दिख रही हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी अवनीश शरण ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है।

मुस्कुराते हुए दिख रही महिला

मुस्कुराते हुए दिख रही महिला

इस वीडियो को 194,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 11,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में महिला ट्रक चला रही हैं और मुस्कुराते हुए दिख रही हैं।

कर रहे तारीफ

कर रहे तारीफ

आईएएस शरण ने वीडियो ट्वीट कर कैप्शन लिखा कि ट्रक को इससे क्या मतलब कि चलाने वाला पुरुष है या महिला। दिल को छू लेना वाला यह वीडियो इंटरेट पर खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स जमकर महिला की सराहना कर रहे हैं।

आप पर गर्व

आप पर गर्व

एक यूजर ने लिखा कि आप पर गर्व है... बेहतरीन। एक अन्य ने कहा कि यह मुस्कान ... अद्भुत! तीसरे ने लिखा प्रेरणादायक जबकि चौथे ने ऊंच चोटी पर आत्मविश्वास।

चौंकाते रहते हैं यूजर्स को

चौंकाते रहते हैं यूजर्स को

आईएएस अवनीश शरण अक्सर आकर्षक पोस्ट साझा करते हैं जो इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की रुचि को बढ़ाते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ट्विटर पर अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट की एक तस्वीर साझा की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

यह भी पढ़ें- McDonald ने ऑर्डर किया कैंसल तो खिड़की से कूद उसके किचन में घुसी महिला, खुद के लिए बनाया Food, VIDEO VIRAL

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+