12 शेरों के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म
गुजरात के अमरेली के जाफराबाद तालुका के लुंसापुर गांव में बुधवार को घरवालों ने महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद 108 नंबर पर फोन मिलाया। जिसके बाद एंबुलेंस आई और महिला को लेकर जा रही थी।
नई दिल्ली। शेरों के झुंड के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि सच्ची घटना है। हैरत में डाल देने वाली ये घटना गुजरात की है जहां प्रेगनेंट महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस को शेरों के झुंड ने घेर लिया।

गुजरात के अमरेली के जाफराबाद तालुका के लुंसापुर गांव में बुधवार को घरवालों ने महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद 108 नंबर पर फोन मिलाया। जिसके बाद एंबुलेंस आई और महिला को अस्पताल के लिए लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस को शेरों के झुंड ने घेर लिया। शेर करीब 11- 12 की संख्या में थे। जिसके बाद एंबुलेंस रोड पर ही घंटो तक खड़ी रही इसी बीच एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
108 आपातकालीन ऐंबुलेंस सेवा के अमरेली जिले के प्रमुख चेतन गढ़िया ने बताया कि एंबुलेंस को रोककर शेरों के हटने का इंतजार किया गया। लेकिन शेर नहीं हट रहे थे। तबतक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के साथ रक्तस्राव भी शुरू हो गया। ऐसे में ऐम्बुलेंस स्टाफ ने गाड़ी के भीतर ही प्रसव कराने का फैसला लिया। स्टाफ ने डॉक्टर से फोन पर संपर्क साधा और मिले निर्देशों के मुताबिक 25 मिनट में डिलिवरी कराई। इस दौरान शेर ऐम्बुलेंस के चारों ओर चक्कर लगाते रहे थे।
बाद में बच्चे के जन्म के बाद शेरों के झुंड ने सड़क को धीरे-धीरे खाली किया फिर एंबुलेंस को बढ़ाया गया। गढ़िया ने बताया कि महिला और नवजात को जाफराबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications