पति का दूसरी महिला से चल रहा था चक्कर, गुस्साई पत्नी ने काट डाला पति का गुप्तांग
जालंधर। जालंधर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। महिला को अपने पति के अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते महिला ने पति को ऐसी सजा दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते है। महिला ने नींद में पति पर हमला कर उसके गुप्तांग काट दिए और फिर उसे टॉयलेट में बहा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक जोगिन्दर नगर के रहने वाले आजाद सिंह की पत्नी को अपने पति के अवैध संबंध को लेकर शक था। पत्नी इस बात से बेहद नाराज थी। पहले दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस और लड़ाई हुई और फिर महिला ने ऐसा कदम उठाया कि सब हैरान रह गए। एसीपी के मुताबिक सुखवंत कौर नाम की महिला ने सोते हुए अपने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस हमले से आजाद सिं ह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालात में पत्नी ने धारदार चाकू से उसका गुप्तांग काटकर उसे टॉयलेट में बदा दिया। इस हमले से पति बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं आजाद सिंह के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications