मानवता का कत्‍ल: सरेआम उतारे गये महिला कंडक्‍टर के कपड़े और तमाशा देखते रहे लोग

Woman Bus Conductor Beaten, Stripped by Male Passenger Near Mumbai
मुंबई। दिल्‍ली गैंगरेप के बाद देश के अलग-अलग हिस्‍सों में लोगों का हुजूम जिस तरह से सड़क पर उतर आया था उसे देखने के बाद ऐसा लगने लगा था कि अब लोग जुर्म के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। शासन और प्रशासन के खिलाफ जिस तरह जनसैलाब ने दामिनी के लिए न्‍याय मांगा था उसे देखते हुए ऐसा लगा मानों अब हिंदुस्‍तान की आबरू से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। मगर बुधवार को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में जो हुआ उसने साबित कर दिया कि अबतक कुछ नहीं बदला है। जी हां मुंबई के उपनगर कल्याण में एक महिला कंडक्टर से छेड़खानी की गई। सरेआम महिला कंडक्टर की पिटाई की गई।

इतना ही नहीं उस हमलावर ने महिला कंडक्‍टर के कपड़े तक फाड़ दिए मगर कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग बस स्टॉप पर हुई इस घटना के दौरान तमाशबीन बनकर खड़े रहे। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय युवक ने बुधवार को कल्याण-पनवेल मार्ग पर महिला कंडक्टर पर हमला किया। उसने महिला कंडक्टर की यूनिफॉर्म फाड़ दी। कंडक्टर की इसलिए पिटाई की गई क्योंकि उसने यात्री से नियमों का पालन करने और ड्राइवर को गालियां नहीं देने के लिए कहा। आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 353,354 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है।

छानबीन और छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फिर जमानत पर उसे रिहा भी कर दिया गया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मैंने युवक को बस से नीचे उतरने को कहा तो उसने मेरे पैर पकड़े और मुझे बस से नीचे खींच लिया। उसने मुझे सड़क पर पटक दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे लातें मारनी शुरू कर दी। उसी वक्त पीछे एक और बस आ रही थी। उस बस की कंडक्टर ने मुझे बचाने की कोशिश की। आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना बस स्टॉप पर हुई, जहां यात्री बस में चढ़ रहे थे लेकिन कोई मुझे बचाने के लिए आगे नहीं आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभिषेक गलत दरवाजे से बस में चढ़ा था। बस ड्राइवर ने उसे पीछे के दरवाजे से चढ़ने को कहा। इस पर अभिषेक ने ड्राइवर को गालियां दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+