ओडिशा विधानसभा के सामने दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ जिले के एक शख्सऔर उसकी पत्नी ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। उनका आरोप है कि, उनकी पांच साल की बेटी के कथित अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस द्वारा न्यायोचित कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से महिला को काबू में कर लिया गया। पुलिस ने फौरन महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।

Woman attempts self immolation outside Odisha Assembly Police took her to a hospital
ओडिशा विधानसभा के सामने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश कर रहे दंपति की पहचान अशोक साहू और सौदामिनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से केरोसिन की बोतल और एक माचिस जब्त करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है। अशोक ने आरोप लगाया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया था, जब वह 10 जुलाई को घर के पास खेल रही थी।

अशोक ने बताया कि, हमने नयागढ़ सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो हफ्ते बाद मेरी बेटी का शव घर के पिछवाड़े में फेंक दिया गया। जिसमें उसकी आँखें बाहर निकली हुई थीं और गुर्दे निकला लिए गए थे। अशोक ने कहा, हमने जिला पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर की शिकायत सेल में भी आरोपी का नाम लिया था, लेकिन उसे दंडित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

अशोक ने कहा कि पुलिस "राजनीतिक दबाव में झुकी हुई है। मुख्य आरोपी नयागढ़ जिले के एक मंत्री का महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को आरोपियों और उनके सहयोगियों ने उन पर हमला किया, क्योंकि उन्होंने मामले के संबंध में शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि पुलिस ने 10 लोगों को हम पर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया, लेकिन इसने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+