पेट्रोल के दामों में 41 तो डीज़ल के दामों में 10 पैसे बढ़ोत्तरी

सरकार ने कंपनियों को डीज़ल के दाम कुछ अंतराल पर बढ़ाने को कहा है, जिससे कि तेल कंपनियों को होने वाले घाटे को कम किया जा सके।
हालांकि इसकी उम्मीद कम ही थी कि लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ेंगे लेकिन बताया जा रहा है कि सरकार ने ऐसा तेल कंपनियों की सिफारिश पर किया है।
यह ध्यान देने योग्य है कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, वहीं चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा बना था, अब फिर से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ना महंगाई को और भी बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications