ऑटो ड्राइवर ने लौटाए महिला के पर्स में रखे 80 हजार, मिला ऐसा इनाम जो उसने सोचा भी नहीं था
Recommended Video


नई दिल्ली। कहा जाता है कि जब आप किसी के साथ अच्छा करते हैं तो आपके साथ भी अच्छा होता है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के ऑटो ड्राइवर अमित गुप्ता के साथ जिन्होंने एक महिला टीचर के पर्स में रखे 80 हजार रुपयों को लौटा दिया। अब वो महिला टीचर अमिता गुप्ता के बच्चों को स्कूल का खर्च उठा रही है।

80 हजार रुपये थे बैग में
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की रहने वाली सरला नंबूदरी ने हर दिन की तरह बीते 21 दिसंबर को स्कूल जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो से उतरने के कुछ देर बाद जब उनका पर्स पर ध्यान गया तब उन्हें पता चला कि वो अपना पर्स ऑटो में ही भूल गई हैं। सरला ने बताया कि उनके पर्स में 80 हजार रुपये थे जो स्कूल के बच्चों से फीस के रुप में आए थे।

कई जरूरी कागजात भी थे
इसके साथ ही उसमें उनके दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, घर की छाबियां, और कई सारे कागजात थे। परेशान होकर सरला वापस अपने स्कूल पहुंची। उन्होंने अपने स्कूल के प्यून से उस ऑटोवाले के बारे में पता लगाने को कहा। प्यून तुरंत आसपास की दुकानों में ऑटोवाले का पता लगाने निकल गया।

ऑटो ड्राइवर ने लौटा दिए पैसे
प्यून को पास के ही एक पानवाले ने बताया कि ऑटोवाले का नाम अमित गुप्ता है। सरला नंबदूरी ने बताया कि वो ऑटो ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सोच ही रही थीं कि तभी ड्राइवर अमित गुप्ता उनके पास खुद आ गया। ऑटो ड्राइवर ने सरला नंबूदरी के 80 हजार नगद समेत उनके पर्स लौटा दिया।

ड्राइवर ने ऐसे लौटाया बैग
ऑटो में एक पैसेंजर ने अमित को बताया कि ऑटो में एक बैग पड़ा है। इसके बाद अमित उस बैग को लौटाने के लिए वापस निकल गए। सरला को जब वो बैग मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जब वो वहां से चला गया तो उन्हें एहसास हुआ कि ऑटोवाले के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने पान वाले से उसका नंबर लिया लेकिन वो गलत निकला लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

ड्राइवर के बच्चों को पढ़ाएंगी सरला
उन्होंने अमित को ढूंढ निकाला और अपने स्कूल बुलाया। ऑटो वाले अमित गुप्ता की इस ईमानदारी से खुश होकर सरला नंबूदरी ने उसे 10 हजार रुपये ईनाम में दिया। साथ ही उन्हें जब पता चला कि अमित के दो बच्चे हैं तो उन्होंने अमित के बच्चों की भी स्कूल खर्च उठाने की जिम्मदारी खुद ले ली।












Click it and Unblock the Notifications