बिना आधार के एम्स में रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी 10 गुनी फीस

बिना आधार कार्ड के एम्स में रजिस्ट्रेशन के लिए 10 गुनी फीस चुकानी होगी। वहीं आधार नबंर देने पर पंजीकरण मुफ्त किया जाएगा।

बिना आधार के एम्स में रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी 10 गुनी फीस

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अप ना आदार कार्ड नहीं बनवाया हैं तो जल्दी ही उसे बनवा लें, क्योंकि बिना आधार के आपको महंगा ईलाज मिलेगा। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने कहा है कि जो मरीज अपना आधार नबंर उपलब्ध कराएंगे उनके लिए पंजीकरण शुल्क जल्द ही समाप्त कर दी जाएगी, जबकि बिना आधार कार्ड वाले मरीजों 10 गुना रजिस्ट्रेशन फीस भरना होगा। अब बिना आधार कार्ड के छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा, बदले नियम

एम्स के कंप्यूटरीकरण विभाग के चेयरमैन डाक्टर दीपक अग्रवाल के मुताबिक जनवरी से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। ये व्यवस्था मरीजों के डेटाबेस को मजबूत करने के लिए की जा रही है। अभी एक मरीज को एम्स में ईलाज कराने के लिए 10 रुपए का पंजीकरण करवाना होता है, जिसके बाद उन्हें एक विशेष स्वास्थ्य पहचान नबंर दी जाती है।

ये यूएचआईडी नबंर मरीज की पहचान होती है, जिसके जरिए उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है, लेकिन कई बार ओपीडी कार्ड और दस्तावेज गुम हो जाने की वजह से एक ही मरीज के कई यूएचआईडी नबंर बन जाते हैं। इसे सुदृढ़ करने के लिए अब मरीजों के आधार नबंर को अनिवार्य करने की बात चल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजकर अधिसूचना जारी करने की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+